1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाराबंकी में अनियंत्रित कार नाले में गिरी, SDM की तत्परता से बच गया बड़ा हादसा

बाराबंकी में अनियंत्रित कार नाले में गिरी, SDM की तत्परता से बच गया बड़ा हादसा

बाराबंकी में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। नेशनल हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इसी दौरान वहां से निकल रही एसडीएम ने पुलिस को सूचना दी, इससे चालक को बचाया जा सका।

In Barabanki, a car went out of control and fell into a drain, which was pulled out.- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बाराबंकी में एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जिसे बाहर निकाला गया।

बाराबंकी में बांदा–बहराइच नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे नाले में जा गिरी। यह घटना रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुरवारी के पास की है। जहां कार चालक अचानक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और वो नाले में जा गिरी। संयोग की बात है कि उसी वक्त उप जिलाधिकारी यानी एसडी रामनगर आकांक्षा गुप्ता मौके से गुजर रही थीं। उन्होंने तुरंत वाहन रुकवाकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस को सूचना दी। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इसके बाद प्रशासन की तत्परता से मौके पर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।

एसडीएम की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले रामनगर से बांदा–बहराइच नेशनल हाईवे गुजरता है। यहां पर अक्सर गाड़ियों की खूब आवाजाही रहती है। बुधवार को भी ऐसा ही चल रहा था। इस बीच एक कार अनियंत्रित होकर नाले में चली गई। एसडीएम वहां से गुजर रही थीं, इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रामनगर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिसबल ने चालक को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकाला और उससे पूछताछ की।

ड्राइवर के अलावा और कोई नहीं था कार में सवार

पुलिस की पूछताछ में चालक ने बताया कि यह वाहन निजी है और पहले अनुबंध पर संचालित होता था, जो एक माह पहले समाप्त हो चुका है। वह कार को लखनऊ से बहराइच लेकर जा रहा था, तभी यह हादसा पेश आ गया। राहत की बात यह रही कि कार में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि समय रहते कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। 

पुलिस ने मौके पर एकत्र लोगों को हटाया

घटना के वक्त मौके पर भारी संख्या में लोग भी एकत्र हो गए। हालांकि एसडीएम पहले से ही वहां पर मौजूद थी और सूचना पर तत्काल पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पहुंचते ही तुरंत बचाव और राहत कार्य शुरू किए, साथ ही जो लोग वहां एकत्र हो गए थे, उन्हें भी वहां से हटाने का काम किया। इससे बचाव का काम आसानी से किया जा सके। इसके बाद रास्ता भी सुचारु रूप से चलने लगा। 

बाराबंकी से दीपक निर्भय की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

इटावा में मेकअप आर्टिस्ट ने वीडियो रिकॉर्ड कर दी जान, कहा- दोस्तों ने कर दिया जीवन बर्बाद

ऑपरेशन 'प्रहार' में मऊ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में इनामी गौ-तस्कर को किया गिरफ्तार