A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: बलिया में संत रविदास की प्रतिमा में तोड़फोड़, मौके पर तैनात की गई पुलिस

यूपी: बलिया में संत रविदास की प्रतिमा में तोड़फोड़, मौके पर तैनात की गई पुलिस

यूपी के बलिया में संत रविदास की प्रतिमा में तोड़फोड़ की वजह से मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रतिमा का दाहिना हाथ टूट गया है।

Ballia News- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE PIC UP Police

बलिया: यूपी के बलिया में संत रविदास की प्रतिमा में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। जिसके बाद मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। मामला बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां हुई तोड़फोड़ में संत रविदास की प्रतिमा का दाहिना हाथ टूट गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, नरही थाना क्षेत्र के पिपरा कला गांव में शुक्रवार रात संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना है। 

क्या है पूरा मामला

उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त स्थिति में देखा, तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। नरही थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पन्ने लाल ने बताया कि गांव के ही एक विक्षिप्त युवक ने संत रविदास की प्रतिमा में तोड़फोड़ की, जिससे प्रतिमा का दाहिना हाथ टूट गया है।

उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएचओ ने दावा किया कि घटना को लेकर क्षेत्र में कोई तनाव नहीं है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

Seema Haider News: 'सीमा हैदर को है बीड़ी पीने का शौक! सचिन ने की थी पिटाई', मकान मालिक ने किए चौंकाने वाले खुलासे

ऐसी हिंदू रानी, जिसने अपना सिर काटकर औरंगजेब की सेना से लड़ रहे पति रतन सिंह को भेज दिया