A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बरेली के DM अविनाश सिंह और SSP अनुराग आर्य को किया तलब, जानें क्या है मामला

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बरेली के DM अविनाश सिंह और SSP अनुराग आर्य को किया तलब, जानें क्या है मामला

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बरेली के DM अविनाश सिंह और SSP अनुराग आर्य को अवमानना के मामले में तलब किया है। आइए जानते हैं कि क्या है ये पूरा मामला।

Allahabad high court bereily sp dm- India TV Hindi
Image Source : PTI इलाहाबाद हाई कोर्ट। (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बरेली जिले के डीएम अविनाश सिंह और जिले के एसएसपी अनुराग आर्य को तलब किया है। जानकारी के मुताबिक, हाई कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को अवमानना के मामले में व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। आइए जानते हैं कि क्या ये पूरा मामला जिसमें कोर्ट को ये कदम उठाना पड़ा है।

कोर्ट ने क्यों किया तलब?

जानकारी के मुताबिक, डीएम और एसएसपी पर घर में सामूहिक नमाज पढ़ने से रोकने का आरोप है। बरेली के मोहम्मद गंज गांव में 16 जनवरी 2026 को हसीन खान के घर में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग नमाज पढ़ रहे थे। हिंदू परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने इस पर रोक लगा दी थी। इस मामले में याची तारिक खान की ओर से याचिका दाखिल की गई है।

23 मार्च को होगी अगली सुनवाई

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस याचिका को अंतिम आदेश के लिए सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है। कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 23 मार्च दोपहर 2:00 बजे होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य को अवमानना के मामले में व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। कोर्ट ने कहा है कि हाजिर नहीं होने पर गैर जमानती वारंट के माध्यम से उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। (रिपोर्ट: इमरान लइक)

ये भी पढ़ें- 'लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी का वादा पूरा न करना अपराध नहीं', इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

23 साल जेल काटने के बाद शख्स को हाई कोर्ट ने किया बरी, जानें क्यों छूटा पत्नी और 3 बच्चों की हत्या का आरोपी