1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विनोद तावड़े ने बताया PDA का नया फुलफॉर्म, मिशन 2027 के लिए BJP की '4C स्ट्रैटेजी' भी सामने रखी

विनोद तावड़े ने बताया PDA का नया फुलफॉर्म, मिशन 2027 के लिए BJP की '4C स्ट्रैटेजी' भी सामने रखी

यूपी प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने PDA का नया फुलफॉर्म बता दिया है। इसके साथ ही, तावड़े ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए BJP का '4C प्लान' भी जाहिर किया है।

Vinod Tawde UP BJ- India TV Hindi
Image Source : PTI (फाइल फोटो) विनोद तावड़े ने PDA को 'पराया धन अपना' बताया है।

यूपी के मिशन 2027 के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। मंथन हो रहा है, प्लानिंग सेट की जा रही है। साथ ही, विपक्ष के नारों की काट भी तलाशी जा रही है। नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने लखनऊ से इसका रोडमैप भी तैयार कर दिया है। 

तावड़े ने PDA को बताया 'पराया धन अपना'

विनोद तावड़े ने अखिलेश के PDA पर हमला बोला। विनोद तावड़े ने समाजवादी पार्टी के चर्चित 'PDA नारे का मतलब 'पराया धन अपना' करार दिया। तावड़े ने दो टूक शब्दों में कहा कि NDA गठबंधन सपा की इस राजनीतिक चाल और दूसरों के हक पर कब्जा करने की नीति को कामयाब नहीं होने देगा। इससे पहले, ओपी राजभर ने भी PDA का नया मतलब बताया था। उन्होंने PDA को P से पहली, D से दूसरी और A से अगली हार।

क्या बीजेपी का 4C प्लान?

अपने दो दिनों के लखनऊ दौरे के दौरान, विनोद तावड़े का पूरा फोकस संगठन को मजबूत करने और 2027 के चुनावी रण की व्यूह रचना तैयार करने पर है। मिशन 2027 के लिए बीजेपी ने 4C बनाया है। विनोद तावड़े ने लखनऊ में साफ कर दिया कि उनका काम किसी एक व्यक्ति को आगे बढ़ाने के बजाय टीम वर्क पर आधारित होगा। बूथ तक युवाओं को जोड़ा जाएगा।

कोऑर्डिनेशन, कैडर, कास्ट और कैंडिडेटचर पर फोकस

यूपी में 2027 के लिए बीजेपी ने 4C प्लान तैयार किया है। 4Cs यानी कोऑर्डिनेशन, कैडर, कास्ट और कैंडिडेटचर यानी उम्मीदवारी पर फोकस होगा। इसमें उन लगभग 100 विधानसभा क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया जाएगा। जहां BJP का प्रदर्शन 2024 के लोकसभा चुनावों में खराब रहा था।

2017 का चुनाव परिणाम जब सपा-कांग्रेस मिलकर लड़े थे

पार्टी सीट लड़े सीट जीते वोट शेयर
बीजेपी 384 312 40%
सपा 311 47 22%
कांग्रेस 114 7 6.25%
BSP 403 19 22%
अपना दल (S) 11 9 1%
RLD 277 1 1.78%

सीएम योगी ने भी अखिलेश पर बोला हमला

सीएम योगी भी मिशन 2027 में जुट हुए हैं। योगी, अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर लगातार हमले कर रहे हैं। सीएम योगी ने अब शिक्षा और सैफई महोत्सव को लेकर अखिलेश यादव पर अटैक किया है। योगी ने कहा कि जितना पैसा आप सैफई महोत्सव में खर्च करते थे, उसी पैसे में से थोड़ा सा पैसा शिक्षा में लगाते लाखों बच्चों का भविष्य बन चुका होता। सीएम योगी ने कहा अखिलेश अपने जन्मदिन पर बर्मिंघम से बग्गी मंगाते थे।

ये भी पढ़ें- 'PDA यानी पीट देगा अशफाक...अखिलेश जी आपको कुर्मी समाज से इतनी चिढ़ क्यों', ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना