1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'PDA यानी पीट देगा अशफाक...अखिलेश जी आपको कुर्मी समाज से इतनी चिढ़ क्यों', ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना

'PDA यानी पीट देगा अशफाक...अखिलेश जी आपको कुर्मी समाज से इतनी चिढ़ क्यों', ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 19, 2026 10:55 am IST,  Updated : Aug 19, 2026 11:03 am IST

ओम प्रकाश राजभर ने अपने अंदाज में अखिलेश यादव से तीखे सवाल किए हैं। राजभर ने अखिलेश यादव से सीधा पूछा है कि सैफई सिंडिकेट ने न जाने कितने परिवार उजाड़े हैं।

अखिलेश यादव और ओपी राजभर- India TV Hindi
अखिलेश यादव और ओपी राजभर Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं। सियासी पारा अभी से चढ़ गया है। नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख एवं यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। ओपी राजभार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव से सवाल किया है कि उन्हें कुर्मी समाज से इतनी चिढ़ क्यों है?

जब से आजम खान को गृह मंत्री बनाने का हुआ ऐलान

राजभर ने एक्स पर लिखा, 'अखिलेश यादव जी, जबसे आपकी पार्टी ने आजम खान को गृहमंत्री बनाने का ऐलान किया है, तब से आपके PDA यानी ‘पीट देगा अशफाक’ गैंग का जोश हाई हो गया है। अब आपके और आजम खान, दोनों के गुंडे बेअंदाज हो गए हैं। वे घेर-घेरकर प्रदेश भर के गैर-यादव पिछड़ों को सताना शुरू कर दिए हैं। खासकर उनकी रडार पर कुर्मी समाज के लोग हैं।'

आपके इशारे पर जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए

सुभासपा प्रमुख ने आगे कहा, 'लखनऊ जानकीपुरम वाले आपके अपने लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष का मामला पता है न? वही पूर्व पार्षद चांद सिद्दीकी का मामला... पूर्व प्रधान नब्बू, गुफरान और गुड्डू को लेकर भरत वर्मा पर गुंडई चमकाने स्कॉर्पियो से निकले थे। आपके एक इशारे पर वे इतने पागल हो गए कि वर्मा जी की जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए। बाउंड्री पिलर तोड़ दिए, गाली-गलौज की और यहां तक कि हवाई फायरिंग तक कर डाली।'

जल्द ही उल्टे करके सीधे कर दिए जाएंगे

राजभर ने कहा, 'लेकिन अखिलेश जी, आपके चाटुकार लीडर शायद आपके बहकावे में आकर जोश-जोश में यह भूल गए कि यूपी में किसकी सरकार है। अब खोजाई शुरू हो गई है। जल्द ही उल्टे करके सीधे कर दिए जाएंगे। लेकिन तब आप कुछ नहीं बोलेंगे। क्योंकि आपको तो लोगों का इस्तेमाल करना बखूबी आता है। अपने चाटुकारों को भड़काना, उनसे उल्टे-सीधे काम करवाना और फिर वे फंस जाएं तो उन्हें छोड़ देना- यही तो आपने आजम के साथ भी किया।'

बेचारे आंखों पर डाले हैं पर्दा 

एक्स पर अखिलेश यादव को मेंशन करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने सीधा सवाल किया कि सैफई सिंडिकेट ने न जाने कितने परिवार उजाड़े हैं। लेकिन ये बेचारे आपके लीडर भला क्या समझें आपकी सियासत। आंखों पर पर्दा डाले हैं बेचारे।

ये भी पढ़ें: 

सपा नेता आज़म ख़ान के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।