उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें थाना बारादरी इलाके के जोगी नवादा में घरेलू विवाद के बाद 35 साल की विवाहिता की हत्या ने सभी को चौंका दिया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान पति ने पत्नी सरोज पर ईंट से कई वार किए, जिसके चलते गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति घर से निकलकर फरार हो गया। घरेलू विवाद के चलते सरोज कुछ समय पहले मायके चली गई थी जिसमें करीब दो दिन पहले ही सतीश उसे मायके से वापस घर लेकर आया था। इसके बाद 8 अक्टूबर को दोनों के बीच फिर विवाद हो गया।
सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर किया कई बार हमला
बरेली में सामने आई इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बदायूं के मूसाझाग की रहने वाली सरोज की शादी साल 2004 में जोगी नवादा के रहने वाले सतीश से हुई थी। 8 अक्टूबर को जब दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया तो सतीश ने सरोज पर ईंट से हमला किया आरोप यह भी है कि उसके बाद सिलबट्टे से उसके सिर पर कई वार कर दिए। खून से लथपथ सरोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने के साथ महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दंपती के तीन बच्चे हैं, इनमें 12 और 13 साल के दो लड़के और लगभग ढाई साल की लड़की है। घटना के बाद आरोपी दोनों लड़कों को साथ लेकर घर से निकल गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पति सरोज पर शक करता था और उसे घर से बाहर निकलने से भी रोकता था। सतीश मिठाई की दुकान पर काम करता था।
पुलिस ने मामले को लेकर शुरू की जांच
इस घटना को लेकर सीओ ने बताया कि 8 अक्टूबर को थाना बारादरी में एक हत्या की मिली थी, जिसमें यह बताया गया कि एक व्यक्ति जिसका नाम सतीश जो जोगी नवादा थाना बारादरी का रहने वाला है। इसके द्वारा अपनी पत्नी जिसका नाम सरोज है उसकी हत्या ईंट से सिर कुचलकर कर दी गई है जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फील्ड यूनिट द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। जिसके उपरांत शव के पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। इस प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा संख्या 1264/26 सुसंगत धाराओं में पंजीकृत कर लिया गया है और प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
(रिपोर्ट - विकास साहनी)
ये भी पढ़ें
16 साल की शादी के बाद तीन तलाक, दो बेटों के सामने पत्नी को घर से निकाला
'मेरा दूसरा निकाह करा दिया, आज हर हाल में मरूंगा', पूर्व पार्षद का आखिरी VIDEO आया सामने; पत्नी ने किया वायरल