1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'मेरा दूसरा निकाह करा दिया, आज हर हाल में मरूंगा', पूर्व पार्षद का आखिरी VIDEO आया सामने; पत्नी ने किया वायरल

'मेरा दूसरा निकाह करा दिया, आज हर हाल में मरूंगा', पूर्व पार्षद का आखिरी VIDEO आया सामने; पत्नी ने किया वायरल

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 08, 2026 11:10 am IST,  Updated : Oct 08, 2026 11:10 am IST

मुरादाबाद से कांग्रेस के पूर्व पार्षद सद्दाम हुसैन ने सुसाइड कर लिया था। इस घटना से ठीक पहले सद्दाम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उनकी पहली पत्नी उनसे नाराज हैं और लोगों ने उनका दूसरा निकाह करा दिया था, जिससे वे आहत होकर घर से जा रहे हैं।

पूर्व पार्षद का आखिरी...- India TV Hindi
पूर्व पार्षद का आखिरी वीडियो Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के मुरादाबाद में कांग्रेस के पूर्व पार्षद सद्दाम हुसैन की आत्महत्या से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सद्दाम ने खुद बनाया था, जिसे उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। मियां कॉलोनी में रहने वाले 35 वर्षीय सद्दाम हुसैन ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सद्दाम पूर्व में कांग्रेस से पार्षद रह चुके थे, जबकि वर्तमान में उनकी पत्नी कांग्रेस की पार्षद हैं।

'पहली बीवी नाराज है, आज खुदकुशी करूंगा'

सद्दाम की मौत के बाद सामने आए वीडियो में वह खुद वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनकी पत्नी भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में सद्दाम अपनी वैवाहिक जिंदगी से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं। सद्दाम कहते सुनाई दे रहे हैं कि यह सफीना उनकी पहली पत्नी है, उनकी किसी ने दूसरी शादी करा दी गई है जिससे आहत होकर वह घर से जा रहे हैं। गले पर निशान दिखाते हुए वह यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था और अब दोबारा ऐसा करने की बात कह रहे हैं। 

वीडियो में उनकी पत्नी उन्हें समझाती और चेहरे पर पानी डालती नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में सद्दाम की हालत सामान्य नहीं दिखाई दे रही है। बता दें कि यह वीडियो बनाए जाने के कुछ घंटे बाद सद्दाम ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुसाइड से कुछ घंटे पहले बना VIDEO आया सामने-

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

सद्दाम की मौत के बाद उनके परिवार में मातम का माहौल है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सद्दाम की दूसरी शादी किन परिस्थितियों में हुई थी और उसके बाद उनके पारिवारिक जीवन में किस तरह का विवाद चल रहा था। फिलहाल आत्महत्या की वास्तविक वजह और वीडियो में लगाए गए आरोपों की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

वहीं, एक अन्य मामले में नोएडा के सेक्टर 81 मेट्रो स्टेशन के पास एक शख्स के नाले में कूदने की वजह से हड़कंप मच गया। डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि करीब 29 वर्षीय रवि नाले में कूद गया है।

(रिपोर्ट- अब्दुल्लाह फारूक)

यह भी पढ़ें-

मेरठ में सर्पदंश का ड्रामा रच पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी को कोर्ट ने दोषी करार दिया

पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, शादी को हुए थे सिर्फ 3 साल; सामने आई ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।