1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में लिफ्ट में कुत्ते को लेकर जाने पर हुआ विवाद, महिला ने स्कूल अध्यापिका से की मारपीट; CCTV में कैद हुई घटना

गाजियाबाद में लिफ्ट में कुत्ते को लेकर जाने पर हुआ विवाद, महिला ने स्कूल अध्यापिका से की मारपीट; CCTV में कैद हुई घटना

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में विंडसर पैराडाइज सोसाइटी में कुत्ते को लेकर विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है जिसमें पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

CCTV footage of the Ghaziabad incident- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT गाजियाबाद घटना का सीसीटीवी फुटेज

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक डॉग लवर के चलते विवाद देखने को मिला है। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में विंडसर पैराडाइज सोसाइटी में कुत्ते को लेकर उस समय हो गया जब एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया। दरअसल कुत्ते को लिफ्ट के अंदर लेकर जाने पर उसकी मालिक ने स्कूल अध्यापिका के साथ अभद्रता की जिसमें महिला के मारपीट का भी मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लिफ्ट में कुत्ते को लेकर जाते समय हुआ विवाद

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना के राजनगर एक्सटेंशन की विंडसर पैराडाइज सोसाइटी में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार पीड़िता अध्यापिका हिना बारी जो अपने परिवार के साथ विंडसर पैराडाइज-2 में रहती हैं, जिसमें उनके अनुसार बताया गया है कि 12 सितंबर को करीब तीन बजे वह इंदिरापुरम स्थित अपने स्कूल से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान सोसाइटी की लिफ्ट में एक लड़की श्वेता सूबे, निवासी विंडसर पैराडाइज-2, अपने कुत्ते के साथ मौजूद थी। पीड़िता अध्यापिका का आरोप है कि श्वेता पहले से ही लिफ्ट में मौजूद थीं और किसी अन्य व्यक्ति को अंदर नहीं आने दे रही थीं। जब पीड़िता ने लिफ्ट में जाने की कोशिश की तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर श्वेता ने अपने हाथ में मौजूद कुत्ते की छड़ी से पीड़िता के साथ मारपीट की।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने

विंडसर पैराडाइज सोसाइटी में लिफ्ट में कुत्ते को लेकर जाने पर हुए इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें पीड़िता अध्यापिका की शिकायत के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें थप्पड़ भी मारा और गाली-गलौज की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धमकी भी दी। घटना के बाद महिला ने नंदग्राम थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कराने और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के साथ मामले की जांच कर रही है।

(रिपोर्ट - जुबैर अख्तर)

ये भी पढ़ें

सीमांचल एक्सप्रेस में सोती रह गई मां, इमरजेंसी खिड़की से नीचे गिरा 9 महीने का मासूम, 24 घंटे बाद मिला शव

गोरखपुर में डंपर का कहर, कार को टक्कर मारने के बाद 2 KM तक घसीटा, VIDEO देखकर उड़ जाएंगे होश