उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में पीसीपी इंटर कॉलेज के पास झाड़ियों में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस चौंकाने वाली घटना में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है जिसमें पति-पत्नी ने मिलकर प्रेमी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका था। हत्या के आरोप में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पीसीपी इंटर कॉलेज के पास झाड़ियों में 16 अक्टूबर को एक अज्ञात युवक का शव मिला था। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई गई थी। उसके बाएं हाथ पर ‘अल्लाह’ लिखा हुआ था, जिसके आधार पर पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास शुरू किया। 18 अक्टूबर को मृतक के पिता चांद बाबू ने कय्यूम के रूप में अपने बेटे की शिनाख्त किया और पुलिस ने 19 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया।
पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा
फतेहपुर में सामने आए इस मामले में पुलिस को जांच के बाद मृतक की पहचान कय्यूम पुत्र चांद बाबू अहमद, निवासी छेउका, थाना हुसैनगंज के रूप में हुई। पहचान के बाद मृतक के पिता चांद बाबू की तहरीर पर थाना हुसैनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 289/2026 के तहत BNS की धारा 103(1) और 238 में हत्या और साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज किया गया।
प्रेम-प्रसंग के विवाद में हुई हत्या
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में हुसैनगंज पुलिस ने मामले की जांच तेज की। जांच में सामने आया कि कय्यूम और आरोपी की पत्नी के बीच पहले प्रेम-प्रसंग था। इसी को लेकर रंजिश चल रही थी। पूछताछ में आरोपी कमलेश ने बताया कि 12 अक्टूबर 2026 को कय्यूम उसके घर घुस आया था, जहां उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती करने लगा जिसको लेकर विवाद हो गया और इसी विवाद में कमलेश और उसकी पत्नी प्रीती ने मिलकर पहले पत्नी ने कय्यूम के पैर पकड़ लिया और पति कमलेश ने गमछे से गला दबाकर कय्यूम की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए पीसीपी कॉलेज के पास झाड़ियों में फेंक दिया।
आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, गमछा बरामद
पुलिस ने आरोपी कमलेश पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी छेउका और उसकी पत्नी प्रीती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हल्के हरे रंग का चेकदार गमछा भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 3(5) BNS की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक कुंवर प्रखर सिंह, कांस्टेबल सर्वेश यादव,प्रदीप यादव और महिला कांस्टेबल शिवानी शामिल रहीं।
(रिपोर्ट - उमेश चन्द्रा)
ये भी पढ़ें
बलिया में बोलीं- बीजेपी विधायक केतकी सिंह, राहुल गांधी हैं रेहान वाड्रा के कंस मामा
18 साल बाद जेल से बाहर आया बावनखेड़ी हत्याकांड का दोषी सलीम, बहन की शादी में शामिल होने के लिए मिला पैरोल