1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में 7 साल की बच्ची का रेप के बाद मर्डर, निर्माणाधीन मॉल में मिला शव; एक आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद में 7 साल की बच्ची का रेप के बाद मर्डर, निर्माणाधीन मॉल में मिला शव; एक आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें यहां पर राजनगर एक्सटेंशन में एक निर्माणाधीन मॉल में सात साल की बच्ची का शव मिला है। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या के इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Representative image- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को हिला दिया है। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक निर्माणाधीन मॉल में सात साल की बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचने का साथ जांच शुरू की तो दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है वहीं एक नाबालिग को हिरासत में भी लिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई

गाजियाबाद में सामने आई इस शर्मसार करने वाली घटना को लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार नंदग्राम की सहायक पुलिस आयुक्त (कार्यवाहक) प्रियाश्री पाल ने बताया कि हमें 11 जुलाई की रात एक बजे सूचना मिली कि निर्माणाधीन मॉल के अंदर एक बच्ची का शव मिला है। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक की एक टीम को भी बुलाया गया था। बच्ची के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर दो मुख्य आरोपियों की पहचान की और उन्हें हिरासत में ले लिया है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की कर रही है जांच

नंदग्राम की सहायक पुलिस आयुक्त ने गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में निर्माणाधीन मॉल में मिले बच्ची के शव मामले को लेकर कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है और पुलिस इस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। सात साल की बच्ची जिसकी मौत हुई है उसके माता-पिता जानकारी के अनुसार उसी निर्माणाधीन मॉल में मजदूरी का काम करते हैं और साइट के पास ही रहते हैं। अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है, जिसमें सभी को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

ये भी पढ़ें

मेरठ में दर्दनाक हादसा, 10 फीट गहरे पानी से भरे रेलवे अंडरपास में डूबा तांगा, चालक और घोड़े की मौके पर ही मौत!

फर्जी हलफनामे से पाई थी पुलिस की नौकरी, 27 साल बाद कोर्ट ने सुनाई सजा; जानें मामला