1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में 8 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, खंभे में करंट उतरने से गई जान

गाजियाबाद में 8 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, खंभे में करंट उतरने से गई जान

 Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 11, 2026 11:35 am IST,  Updated : Jul 11, 2026 11:41 am IST

उत्तर प्रदेश में मानसून आने के साथ कई जिलों में भारी बारिश भी देखने को मिली है। वहीं इसी बीच गाजियाबाद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पर बिजली के खंभे में करंट उतरने से 8 साल के बच्चा उसे चिपक गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CCTV Imager of the incident.- India TV Hindi
घटना की सीसीटीवी इमेज। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें टीला मोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इकबाल कॉलोनी में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण गली में खेल रहे एक 8 साल के मासूम बच्चे की बिजली के खंभे/ट्रांसफार्मर के पास फैले करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पूरे प्रदेश में मानसून की दस्तक होने के साथ कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली है, जिसमें गाजियाबाद भी शामिल है। ऐसे में बिजली के खंभे या ट्रांसफार्मर के आसपास अक्सर करंट फैलने की वजह से लोगों की दर्दनाक मौत होने की घटनाएं भी काफी देखने को मिलती है, जिसमें ऐसा ही मामला अब गाजियाबाद में सामने आया है। ये पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई जो काफी दर्दनाक है, जिसके चलते उसे दिखाया नहीं जा सकता।

पीड़ित परिवार और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश

गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में आने वाली इकबाल कॉलोनी में रहने वाले निवासी सुबेदीन का 8 साल का बेटा अयान शाम लगभग 4 बजे घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान वह गली में स्थित बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर के पास जमीन पर फैले करंट की चपेट में आ गया। इसके चलते उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। मृतक बच्चे के पिता सुबेदीन ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बिजली विभाग को जमीन में करंट फैलने की पहले ही दी जा चुकी थी सूचना

खंभे और ट्रांसफार्मर के पास जमीन पर फैले करंट की चपेट में आने की वजह से 8 साल के बच्चे अयान की मौत के बाद उसके पिता सुबेदीन ने पुलिस को जो प्रार्थना पत्र दिया है उसमें उन्होंने बताया कि कॉलोनी के निवासियों द्वारा पहले भी कई बार बिजली विभाग को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया था कि क्षेत्र में लगे बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर के कारण जमीन में करंट फैलता है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों ने समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला और ना ही सुरक्षा के कोई उपाय किए। पीड़ित पिता ने थाना टीला मोड़ प्रभारी को तहरीर देकर इस गंभीर मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

(रिपोर्ट - जुबेर अख्तर)

ये भी पढ़ें

नोएडा में ड्यूटी पर जा रहा इंजीनियर खुले नाले में गिरा, घंटों बाद मिला शव; मां का इकलौता सहारा था 27 साल का आर्यन

सहारनपुर में मूसलाधार बारिश बनी आफत, जलभराव के कारण कब्रिस्तान से बाहर आए शव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।