1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में ड्यूटी पर जा रहा इंजीनियर खुले नाले में गिरा, घंटों बाद मिला शव; मां का इकलौता सहारा था 27 साल का आर्यन

नोएडा में ड्यूटी पर जा रहा इंजीनियर खुले नाले में गिरा, घंटों बाद मिला शव; मां का इकलौता सहारा था 27 साल का आर्यन

 Reported By: Sanjay Kumar Sah Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 10, 2026 07:55 pm IST,  Updated : Jul 10, 2026 07:56 pm IST

नोएडा में तेज बारिश के बाद सड़कों पर हुए जलभराव के कारण एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सेक्टर-58 इंडस्ट्रियल एरिया में खुले नाले में गिरने से इंजीनियर की मौत हो गई।

noida youth fell into drain- India TV Hindi
नोएडा में खुले नाले में गिरने से आर्यन की मौत। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के नोएडा में खुले नाले में गिरने से एक इंजीनियर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय आर्यन के रूप में की गई है,  जो कि फर्रुखाबाद का रहने वाला था। आर्यन नोएडा के चौड़ा गांव में रहकर अपनी पढ़ाई के साथ नौकरी भी कर रहा था। गुरुवार सुबह करीब 8 से 9 बजे का वक्त था, जब आर्यन अपनी ड्यूटी के लिए पैदल ही जा रहा था। तभी सेक्टर-58 इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों पर काफी ज्यादा बारिश का पानी भर गया था और आर्यन सड़क के किनारे चलते-चलते खुले हुए नाले में गिर गया।

हादसे के कई घंटों बाद मिला शव

घटना के कई घंटे बाद आर्यन को नाले में आसपास के लोगों ने देखा, फिर बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां पर आर्यन गिरा, वहां बिजली का खंभा भी लगा हुआ है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि नाले में गिरने के दौरान उसे करंट लग गया, जिसकी वजह से मौत हुई है। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्थिति साफ हो पाएगी।  

कैसे हुआ हादसा?

मृतक के चाचा ने सेक्टर-58 थाना में बिजली विभाग और नोएडा विकास प्राधिकरण के खिलाफ इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया था। आर्यन नाले पर बिछी स्लैब से होकर जा रहा था। एक स्लैब सही तरीके से नहीं लगा था, जिस वजह से वह अचानक नाले में गिर गया और डूबने लगा। नाले की गहराई महज ढाई से तीन फीट है। नाले के पास में बिजली का खंभा भी लगा हुआ है। आशंका है कि बारिश के पानी में करंट लगने से वह बेहोश हुआ और फिर डूब गया।

क्वालिटी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था आर्यन

आर्यन सेक्टर-58 के ए-27 स्थित एक इन्वर्टर निर्माण कंपनी में क्वालिटी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। वह पिछले ढाई साल से वहां काम कर रहा था। पॉलिटेक्निक के बाद उसने बीटेक पूरा किया था और हाल ही में बीटेक का रिजल्ट भी आया था।

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा के चौड़ा गांव के रहने वाला आर्यन गुरुवार सुबह के समय अपनी ड्यूटी के लिए जा रहा था। इस दौरान इलाके में तेज बारिश हो रही थी, जिस वजह से सड़क पर भारी मात्रा में पानी भर गया था। 

यह भी पढ़ें-

मां के सामने नाले में समा गया 12 साल का मासूम, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बेरुखी का भयानक VIDEO

बिजनौर में नदी के तेज बहाव में बह गया युवक, LIVE VIDEO आया सामने; दूसरी घटना में दो किशोर भी बहे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।