1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में खुले गटर में गिरा 12 साल का मासूम, VIDEO: मां के साथ लौट रहा था, नाले में गिरते ही मची चीख-पुकार

ग्रेटर नोएडा में खुले गटर में गिरा 12 साल का मासूम, VIDEO: मां के साथ लौट रहा था, नाले में गिरते ही मची चीख-पुकार

 Published : Jul 07, 2026 06:58 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 06:58 pm IST

ग्रेटर नोएडा में एक 12 साल का मासूम अचानक सड़क किनारे बने एक गहरे और खुले नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि वहां मौजूद स्थानीय लोगों और मौके से गुजर रहे एआरटीओ ने बिना एक पल गंवाए तुरंत तत्परता दिखाई और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को नाले से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

child fell into drain- India TV Hindi
खुले गटर में गिरा बच्चा। Image Source : REPORTER INPUT

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही ने एक मासूम की जान खतरे में डाल दी। सड़क किनारे नाले के खुले मैंन हॉल में 10 साल का बच्चा अचानक गिर गया। मां की चीख-पुकार के बीच मौके से गुजर रहे एआरटीओ राजेश मोहन और उनकी टीम ने बिना देर किए नाले में उतरकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते रेस्क्यू होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद खुले गटर को लेकर प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

बातों-बातों में सीधे मैनहोल से नाले में जा गिरा मासूम

दरअसल, मंगलवार दोपहर में एक 10 वर्षीय मासूम बच्चा अपनी मां के साथ सेक्टर चाई-फाई के पास नाले के ऊपर से गुजर रहा था तभी आगे नाले का मैनहोल खुला हुआ था। उस बच्चे ने बातों-बातों में उस पर ध्यान नहीं दिया और वह सीधा उस मैन होल से नाले में जा गिरा। नाला करीब 10 फीट गहरा था। बच्चे के गिरते ही उसकी मां ने चीख पुकार मचानी शुरू कर दी। इसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

समय रहते रेस्क्यू कर बचाई जान

वहीं, कुछ ही दूरी पर गौतम बुद्ध नगर के एआरटीओ राजेश मोहन भी टीम के साथ मौजूद थे। शोर सुनकर वह भी मौके पर आ गए और उनकी टीम और मौके पर मौजूद अन्य लोगों के द्वारा तत्काल प्रभाव से नाले में गिरे उस बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। बहुत तेजी से इन लोगों के द्वारा उसे बच्चे का रेस्क्यू किया गया और उसे बाहर निकाल लिया गया। हालांकि इस दौरान बच्चे को हल्की फुलकी चोट भी आ गई। लेकिन गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

हादसे का वीडियो आया सामने-

आज बच्चा बचा, कल कौन गिरेगा? जनता का फूटा गुस्सा

अगर बच्चा अकेला होता और तब नाले में गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद ग्रेटर नोएडा के लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर सवाल उठाए। पूरे ग्रेटर नोएडा में इसी तरह के हालात हैं, कहीं नाले बीच में से टूटे हुए पड़े हैं तो कहीं नालों के मैनहोल के ढक्कन गायब हैं और इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। कभी गोवंश गिरते रहते हैं तो कभी कोई व्यक्ति गिर जाता है लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। आज भी बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन गनीमत रही कि बच्चे को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।

(रिपोर्ट- राहुल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

उज्जैन: बारिश में ड्यूटी से लौट रहे पंचायत सचिव बाइक समेत नाले में बह गए, 22 घंटे से लापता

कुछ घंटों की बारिश से डूबी मुंबई, दौरा करने पहुंची मेयर के सामने नाले में जा गिरा BMC का कर्मचारी-VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।