1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. खुले नाले दे रहे हादसों को दावत, DDA विभाग की लापरवाही से नाले में गिरकर गई युवक की जान

खुले नाले दे रहे हादसों को दावत, DDA विभाग की लापरवाही से नाले में गिरकर गई युवक की जान

 Published : Jun 26, 2026 10:32 am IST,  Updated : Jun 26, 2026 12:49 pm IST

नरेला में लगातार खुले पड़े नाले हादसों को दावत दे रहे हैं, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा इन्हें ढकने के इंतजाम नहीं किए गए हैं। यहां डीडीए की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां खुले नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। नाला इतना गहरा था कि गिरने के बाद युवक नजर नहीं आया।

dda- India TV Hindi
दिल्ली में नाले में गिरने युवक की मौत Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली के नरेला इलाके में एक बार फिर खुले नालों की समस्या जानलेवा साबित हुई है। डीडीए और संबंधित विभागों की लापरवाही के चलते एक युवक की खुले नाले में गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाला काफी गहरा था, जिससे गिरने के बाद युवक का कोई पता नहीं चल सका। सुबह युवक का शव नाले से बरामद हुआ। इस घटना के बाद इलाके में रोष है और स्थानीय लोग खुले पड़े नालों को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सुबह नाले में दिखा युवक का शव

दिल्ली की नरेला विधानसभा में DDA और दिल्ली नगर निगम की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। आज सुबह सवेरे नाले में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी सुबह दिल्ली पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। 

मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई, जो सेक्टर-ए 5 पॉकेट 4 का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि देर रात सूरज नाले में गिर गया। इसके बाद वह किसी को दिखाई नहीं दिया, लेकिन अगली सुबह जब लोग टहलने के लिए निकले थे, तब नाले में एक शव पड़ा देखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया।

DDA और MCD की लापरवाही 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से खुले पड़े नाले हादसों को दावत दे रहे हैं, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से अब तक इन्हें ढकने या सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। DDA और दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते युवक की जान गई है। क्योंकि खुले पड़े नाले लगातार हादसों को दावत दे रहे हैं। इससे पहले भी कई बार इस तरह के हादसे इस इलाके में हो चुके हैं। 

जहां दिल्ली सरकार नालों की सफाई को लेकर लगातार वीडियो जारी कर रही है। वहीं, नरेला विधानसभा में इस तरह के कोई भी मामले सामने नहीं आए। ना तो नाले की सफाई की जाती है। अगर नालों की सफाई की जाती है तो उन्हें खुला ही छोड़ दिया जाता है, जिसमें अक्सर लोग या फिर मवेशी गिरते रहते हैं। 

इनपुट- नीरज

ये भी पढ़ें - दिल्ली के LG ने संजय झील का किया निरीक्षण, पहला चरण अगस्त तक और दूसरा चरण मई 2027 तक होगा पूरा

मुहर्रम पर दिल्ली में आज कई रास्ते बंद रहेंगे, यहां पर रूट डायवर्जन; जाम से बचने के लिए इन सड़कों पर जाने से बचें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।