1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में दुष्कर्म के मामले में दो वांछित आरोपियों की पुलिस से हुई मुठभेड़, दोनों को किया गया गिरफ्तार

गाजियाबाद में दुष्कर्म के मामले में दो वांछित आरोपियों की पुलिस से हुई मुठभेड़, दोनों को किया गया गिरफ्तार

गाजियाबाद में विजय नगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जिसमें दोनों आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे भी बरामद किए गए। मुठभेड़ में घायल होने के बाद दोनों आरोपियों को इलाज के लिए जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Both accused in the custody of Ghaziabad Police- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT गाजियाबाद में पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 17 अक्टूबर को दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया था, जिसके बाद अब उनको गिरफ्तार करने में कामयाबी भी मिल गई है। दोनों आरोपियों के पैर में लगने के बाद उनको इलाज के लिए जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस को आरोपियों के पास से अवैध तमंचे, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

हिंडन बैराज के पास पुस्ता रोड पर के दौरान दिखे थे दोनों आरोपी

गाजियाबाद में विजय नगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपियों को पकड़े जाने को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि इनको गिरफ्तार करने के लिए थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया था। इसके बाद मुखबिर और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम रात में हिंडन बैराज के पास पुस्ता रोड पर चेकिंग कर रही थी और इसी दौरान पुलिस ने वांछित दोनों आरोपियों को देखा, जिसके बाद उनके साथ हुई मुठभेड़ में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

दोनों आरोपियों को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए थे, जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों में से एक की पहचान प्रदीप पुत्र श्रीराम निवासी वृंदावन सोसायटी, सिद्धार्थ विहार, थाना विजय नगर, गाजियाबाद के रूप में हुई तो वहीं दूसरे आरोपी की पहचान मुस्तकीन पुत्र मौ. फैज अली निवासी न्यू बस अड्डे के पीछे, चमन कॉलोनी, गली नंबर-8, इस्लामनगर, थाना कोतवाली नगर गाजियाबाद के रूप में हुई है।

कुछ दिन पहले इनामी वाहन चोर की भी हुई थी गिरफ्तारी

गाजियाबाद में इस घटना के कुछ दिन पहले पुलिस ने 50 हजार के इनामी वाहन चोर को गिरफ्तार किया था, जिसके ऊपर पुलिस के मुताबिक करीब 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इस वाहन चोर को चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था, जिसमें एक सफेद फॉर्च्यूनर कार में सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें कार चला रहे आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी तो वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

(रिपोर्ट - जुबैर अख्तर)

ये भी पढ़ें

 

ललितपुर में पति-पत्नी के शव घर के अंदर फंदे पर लटके मिले, घटना की जांच में जुटी पुलिस

यूपी के सहारनपुर में भाई ने बहन की हत्या की, आधी रात में चारपाई पर दूसरे युवक के साथ देखने पर दी बेरहम मौत