1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ललितपुर में पति-पत्नी के शव घर के अंदर फंदे पर लटके मिले, घटना की जांच में जुटी पुलिस

ललितपुर में पति-पत्नी के शव घर के अंदर फंदे पर लटके मिले, घटना की जांच में जुटी पुलिस

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Oct 17, 2026 10:50 pm IST,  Updated : Oct 17, 2026 10:51 pm IST

ललितपुर में पति-पत्नी के शव घर के अंदर फंदे पर लटके मिलने से हड़कंप मच गया जिसमें इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

Lalitpur- India TV Hindi
ललितपुर में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें यहां पर पति-पत्नी के शव घर के अंदर फंदे पर लटके मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना जखौरा थाना क्षेत्र के ननौरा गांव की है, जहां 32 साल के अनेक अहिरवार और उनकी 30 साल की पत्नी जयंती के शव एक ही कमरे में अलग-अलग साड़ियों के फंदे पर लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वहीं जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद की बात सामने आई है। हालांकि मौत की असल वजह का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दंपती दिल्ली में मजदूरी करता था

ललितपुर में पति-पत्नी के शव घर के अंदर फंदे पर लटके मिलने की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में घटनास्थल पर पहुंचने के साथ सबूतों को इकट्ठा किया। वहीं ललितपुर के ननौरा गांव में घटना के बाद सनसनी फैल गई। इस मामले में बताया जा रहा है कि दंपती दिल्ली में मजदूरी करता था और करीब एक महीने पहले फसल की कटाई के लिए गांव लौटा था। जानकारी के मुताबिक शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था और घटना से एक रात पहले भी दोनों के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई। वहीं, दंपती के दोनों बच्चे अपने दादा के साथ गांव में आयोजित नवरात्र की भजन संध्या में गए थे। अगली सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने अंदर झांककर देखा। कमरे में दोनों के शव फंदे पर लटके मिले, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

साल 2018 में हुई थी शादी

पति-पत्नी के शव घर के अंदर फंदे से लटके मिलने की घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जखौरा थाना पुलिस पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटीमॉर्टम हैंगिंग की पुष्टि हुई है। वहीं इस दंपती का विवाह साल 2018 में हुआ था और उनके पांच तथा सात साल के दो बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

(रिपोर्ट - आकाश राठौर)

ये भी पढ़ें

सहारनपुर में 10.10 लाख रुपये की लूट की सूचना निकली फर्जी, कर्ज में डूबे युवक ने रची थी झूठी कहानी

गाजियाबाद में प्लॉट के कब्जे में खूनी संघर्ष, गोलीबारी में 22 साल के आयुष की मौत; हिंदू रक्षा दल से जुड़ा था

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।