A
Hindi News उत्तर प्रदेश यूपी में 5 सीनियर IPS अफसरों का तबादला, सुशील चंद्रभान बने STF के DIG

यूपी में 5 सीनियर IPS अफसरों का तबादला, सुशील चंद्रभान बने STF के DIG

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। 5 IPS अधिकारियों के तैनाती बदल दी गई है। उन्हें लखनऊ और मुरादाबाद में अलग-अलग जगह नियुक्त किया गया है। पढ़ें पूरी लिस्ट।

इस फोटो में बाईं तरफ...- India TV Hindi Image Source : UPPOLICE.GOV.IN इस फोटो में बाईं तरफ सुशील चंद्रभान और दाईं तरफ अखिलेश कुमार चौरसिया हैं।

लखनऊ: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश प्रशासन में फेरबदल किया है। सरकार ने 5 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन ने शुक्रवार शाम को अधिकारियों के ट्रांसफर लिस्ट जारी की, इसमें सभी DIG रैंक के अधिकारी हैं। इन अधिकारियों को लखनऊ और मुरादाबाद में अलग-अलग जगह नई पोस्टिंग दी गई है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) अखिलेश कुमार चौरसिया को DG ऑफिस में स्थापना का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। जानें और किसको कहां पोस्टिंग मिली है।

सुशील कुमार को लखनऊ में मिली पोस्टिंग

बता दें कि अखिलेश कुमार चौरसिया, उत्तर प्रदेश के लखनऊ के ही रहने वाले हैं। वह 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सिविल सेवा की पढ़ाई करने से पहले उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की थी। वहीं, घुले सुशील कुमार को अब STF का DIG नियुक्त किया गया है। वह अब तक STF में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) थे। सुशील कुमार, महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले हैं। वह 2012 बैच के IPS अधिकारी हैं।

सचिन्द्र पटेल बने भ्रष्टाचार निवारण संगठन के DIG

साथ ही, गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) यमुना प्रसाद को मुरादाबाद में पोस्टिंग दी गई है। उन्हें पीटीएस के डीआईजी पद की जिम्मेदारी दी गई है। यमुना प्रसाद भी 2012 बैच के आईपीएस हैं। वह भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने सिविल सेवा से पहले बीए और एमए की पढ़ाई की थी।

हेमराज मीणा को UP SIFS में मिली नई जिम्मेदारी

इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय पर तैनात पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा को नई पोस्टिंग लखनऊ स्थित यूपी एसआईएफएस दे दी गई है। उनको भी डीआईजी बनाया गया है। वहीं, मेरठ में 44वीं वाहिनी पीएसी में नियुक्त सचिन्द्र पटेल को लखनऊ में भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ में डीआईजी के पद पर तैनात किया गया है। IPS अखिलेश चौरसिया यहीं तैनात थे।

ये भी पढ़ें-

तीसरी शादी करने बैठे थे दूल्हे राजा, तभी पहुंच गई पहली पत्नी, कॉलर पकड़ा और फिर दे दनादन शुरू; देखें VIDEO

'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी', नवजोत कौर सिद्धू ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट करके सुनाई खरी-खरी