1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 11 साल पहले की थी लव मैरिज, लेकिन पति करने लगा पत्नी पर शक, फिर कमरे में बंद किया और जिंदा जला दिया

11 साल पहले की थी लव मैरिज, लेकिन पति करने लगा पत्नी पर शक, फिर कमरे में बंद किया और जिंदा जला दिया

कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्रांतर्गत जगतपुर गांव में पत्नी के अवैध संबंधो के शक के चलते पति ने पत्नी की जलाकर हत्या कर दी। पति हरियाणा के हिसार में रहकर मजदूरी करता था, दो दिन पहले ही वह दिवाली मनाने के लिये घर आया था।

Kannauj- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कन्नौज में पति ने पत्नी की जलाकर हत्या।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्रांतर्गत जगतपुर गांव में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने दिवाली से पहले सभी को चौंका दिया। यहां पर पत्नी पर अवैध संबंधों के शक में पति ने ऐसा कदम उठाया जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी। पति शक हुआ की पत्नी का किसी से अवैध संबंध है, जिसमें इसको लेकर उसका पत्नी से विवाद भी हुआ था और 5 नवंबर की सुबह बोतल में पेट्रोल लाकर पत्नी पर डालने के साथ आग लगाने के साथ उसकी जलाकर हत्या कर दी। सुबह के समय हुई इस घटना के चलते पूरे गांव में हड़कंप मच गया जिसमें पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के साथ आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया।

11 साल पहले हुई थी लव मैरिज

कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्रांतर्गत जगतपुर गांव में हुई इस घटना को लेकर जानकारी सामने आई कि पति जिसका नाम सुखबीर है उसने 11 साल पहले लव मैरिज की थी और उनका एक बेटा और बेटी है। आर्थिक स्थिति खराब होने पर परिवार की रोजी रोटी का व्यवस्था करने के लिये वह हिसार में रहकर मजदूरी करने चला गया था। दो दिन पहले वह दिवाली मनाने के लिये घर लौटा था और उसके बाद उसे शक हुआ की पत्नी का किसी से अवैध संबंध है और इसे लेकर उसका पत्नी से विवाद भी हुआ था, जिसमें 5 नवंबर की सुबह वह अपने दोनों बच्चों को लेकर बाहर चला गया और थोड़ी देर बाद बोतल में पेट्रोल लाकर पत्नी पर डाल आग लगा दी। आग लगाने के बाद वह जलती हुई पत्नी को कमरे में बंद कर फरार हो गया। पेट्रोल में भीगी पत्नी आग से थोड़ी देर में पूरी तरह जलकर मर गयी।

दमकल ने आग पर काबू पाया, आरोपी हुआ पति गिरफ्तार

जगतपुर गांव में हुई इस हैरान करने वाली घटना की जानकारी मिलने के बाद जहां गांव में हड़कंप मच गया तो वहीं सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। एसपी विनोद कुमार ने क्राइम सीन पर पहुंच निरीक्षण किया। इसी बीच कोतवाल ने सुखबीर को एक जगह छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया की मुकदमा दर्ज कर मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

(रिपोर्ट - सुरजीत कुशवाहा)

ये भी पढ़ें

हापुड़ में बड़ी कार्रवाई, पकड़ी गई नकली खोये की फैक्ट्री, 16 क्विंटल मिलावटी खोया हुआ बरामद

मिर्जापुर: सपा नेता ने पहले शादी के मंत्रों को बताया गाली, विवाद बढ़ा तो कहा- "मैं इस तरह का कहीं बोला ही नहीं", Video