A
Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुर में दहलाने वाला हादसा, आगरा एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटी, कई लोगों की मौत, दर्जनों घायल

कानपुर में दहलाने वाला हादसा, आगरा एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटी, कई लोगों की मौत, दर्जनों घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहां आगरा एक्सप्रेस वे पर एक डबल डेकर बस के पलटने से अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

up kanpur agra express way accident- India TV Hindi Image Source : REPORTER कानपुर में दर्दनाक हादसा।

उत्तर प्रदेश के कानपुर से मंगलवार को दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, एक डबल डेकर बस पलटने के कारण अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि ये हादसा आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ है। आइए जानते हैं कि इस हादसे के बारे में अब तक क्या पता लगा है।

दिल्ली से बिहार जा रही थी बस

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, जो बस कानपुर में आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हुई वह दिल्ली से बिहार जा रही थी। मंगलवार को सुबह में ये बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। ये पूरा हादसा कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र में हादसा हुआ है।

कानपुर बस दुर्घटना अपडेट 

लगभग सुबह 3 बजे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 216 के पास दिल्ली से सिवान जा रही डबल डेकर बस संख्या BR 23 P 9389 अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस दुर्घटना में करीब 27 यात्री घायल हुए, जिनमें से 15 यात्रियों को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी बिल्हौर लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार उपरांत सभी घायलों को हैलेट अस्पताल, कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।
दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। तीनों मृतकों के पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें पोस्टमार्टम हेतु हैलट अस्पताल भेज दिया गया है। 

(रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र शुक्ला)

ये भी पढ़ें- प्रयागराज: जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर हमला, तहसीलदार घायल, झोपड़ी में लगाई गई आग-VIDEO

कानपुर की लुटेरी दुल्हन: दो बैंक मैनेजर और दो सब-इंस्पेक्टर से शादी, करोड़ों रुपये की ठगी, 10 खातों में मिले 8 करोड़ से ज्यादा के ट्रांजेक्शन