1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज: जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर हमला, तहसीलदार घायल, झोपड़ी में लगाई गई आग-VIDEO

प्रयागराज: जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर हमला, तहसीलदार घायल, झोपड़ी में लगाई गई आग-VIDEO

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Nov 17, 2025 10:16 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 10:21 pm IST

राजस्व टीम को देखकर लोग भड़क गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पट्टे की जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर हमला कर दिया।

झोपड़ी में लगाई आग और घायल अधिकारी- India TV Hindi
झोपड़ी में लगाई आग और घायल अधिकारी Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पट्टे की जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर हमला किया गया है। आक्रोशित भीड़ ने राजस्व से टीम पर पथराव कर दिया। हमले में नायब तहसीलदार राजीव शुक्ला घायल हो गए। इस दौरान एक मकान और झोपड़ी में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। 

पथराव और आगजनी के चलते वापस लौटी टीम

ये घटना गंगानगर जोन के बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर गांव की है। पथराव और आगजनी के चलते राजस्व टीम बेदखली की कार्यवाही के बगैर वापस लौट गई। गांव में 9 बीघे आबादी, भूमिधरी और ग्राम सभा की जमीन को लेकर विवाद है।

बेशकीमती है ये जमीन

मुख्य सड़क से 100 फीट दूरी पर होने के चलते यह जमीन बेशकीमती है। इस जमीन पर राजेंद्र कुमार शर्मा का पैतृक मकान बना हुआ है। उनके दादा के नाम का पट्टा भी बताया जा रहा है। इसी भूखंड के कुछ हिस्से का लोगों ने बैनामा भी करा रखा है। 

ये अधिकारी पहुंचे थे घटना स्थल पर

एसडीएम के आदेश पर सोमवार को राजस्व टीम बेदखली के लिए मौके पर पहुंची थी। राजस्व टीम में नायब तहसीलदार राजीव शुक्ला के साथ फूलपुर, मऊ आइमा और बहरिया थाने की पुलिस भी मौजूद थी। तभी टीम पर हमला कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।