उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना हाईवे क्षेत्र के नरहोली गांव में 19 अगस्त की दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया, जब जलभराव और गंदगी की समस्या से नाराज भारतीय किसान यूनियन (सुनील) की पदाधिकारी मीना ठाकुर पानी की टंकी पर चढ़ गईं। यह घटना 19 अगस्त की दोपहर करीब 3:30 बजे की है। मीना ठाकुर का आरोप है कि मोहन नगर, नरौली और भरतपुर रोड क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो जाती है। लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ ही गंदे पानी के कारण विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके विरोध में जब वह पानी की टंकी पर चढ़ गईं तो अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
नगर निगम अधिकारियों से कई बार की गई शिकायत
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के नरहोली गांव में 19 अगस्त की दोपहर को जलभराव को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में मीना ठाकुर का आरोप है कि मोहन नगर, नरौली और भरतपुर रोड क्षेत्र में पिछले काफी समय से आने -जाने की समस्या का लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो जाती है, समस्या के समाधान के लिए नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ और अधिकारियों की ओर से सुनवाई न होने से नाराज होकर उन्होंने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जताया। महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया।
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी
महिला के पानी की टंकी पर चढ़ने की घटना के बारे में ग्रामीणों को जैसे ही पता चला तो वहां पर काफी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मीना ठाकुर ने पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों के सामने मांग रखी कि जब तक जलभराव और गंदगी की समस्या के स्थायी समाधान का लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक वह टंकी से नीचे नहीं उतरेंगी। महिला को नीचे उतारने के लिए पुलिस लगातार समझाने का प्रयास करती रही। काफी देर तक चले इस घटनाक्रम के चलते गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।
(रिपोर्ट - मोहन श्याम शर्मा)
ये भी पढ़ें
'जिन पंडितों को सभाओं से भगाते थे, अब उन्हीं की बात कर रहे', सांसद दिनेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी पर बोला हमला
कुर्सी नहीं मिलने पर गार्ड ने वैशाली एक्सप्रेस को 50 मिनट तक रोका, रेलवे के सिस्टम पर खड़े हुए सवाल