उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में उस समय दिल्ली रामपुर हाइवे जीरो पॉइंट मुंढापांडे मोड़ पर अजीब स्थिति बन गई जब 6 नवंबर को अचानक सड़क पर लाखों मछलियां फैल गईं। दरअसल ये मछलियां जो ट्रैक्टर लेकर जा रहा था उसका अचानक तिरपाल फट जाने से ऐसी स्थिति देखने को मिली। ट्रैक्टर से ये मछलियां कहीं तालाब में डालने के लिए ले जाई जा रही थीं। अचानक रोड पर मछलियों के फैलने से एक साइड का ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में आसपास के लोगों को बुलाकर और राहगीरों की मदद लेकर झाडू और वाईपर से रोड पर फैली मछलियां एक साइड कराकर जैसे-तैसे ट्रैफिक चालू कराया गया।
मछलियों के बच्चे थे जिन्हें बीज कहा जाता है
मुरादाबाद में दिल्ली रामपुर हाइवे जीरो पॉइंट मुंढापांडे मोड़ पर ट्रैक्टर का तिरपाल फट जाने से रोड पर फैली लाखों मछलियों को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसमें ये मछलियों के बच्चे थे जिन्हें बीज कहा जाता है और तालाब में डालने के लिए ले जाए जा रहे थे। बाड़ी तादाद में मछलियां थीं इसलिए ट्रैक्टर ट्रॉली में प्लास्टिक का तिरपाल लगाकर उसमें पानी भरा गया और फिर उसमें ये मछलियां डाली गईं। किसी वजह से त्रिपाल फटा और पानी के साथ मछलियां बाहर सड़क पर आ गईं। हालांकि जब तक मछलियां को हटाया गया तब तक मछलियां मर चुकी थीं। इसमें लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं इस वजह से एक साइड का रोड भी जाम हो गया जिसको खुलवाने के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद भी ली।
झाड़ू और वाईपर के मदद से हटाई गईं मछलियां
सड़क पर फैली लाखों मछलियों को हटाने के लिए ट्रैफिक को रोककर झाडू और वाईपर के मदद से रोड पर फैली मछलियों को बमुश्किल एक साइड कराया गया। काफी देर लगने के कारण ट्रैफिक की लंबी कतार लग गई थी जैसे-तैसे ट्रैफिक चालू कराया जा सका। किसी वजह से अचानक तिरपाल फटा और पानी के साथ लाखों मछलियां बाहर सड़क पर आ गईं थी। हालांकि जब तक मछलियां को हटाया गया तब तक मछलियां मर चुकी थीं। इसमें लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
(रिपोर्ट - राजीव शर्मा)
ये भी पढ़ें
बलिया के मंदिर में लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, पांच गिरफ्तार
रोड पर चलती महिला को कार चालक ने मारी टक्कर, चली गई जान, चालक फरार