प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गाय के मांस से बनी बिरियानी और कबाब बेचने के आरोप में 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी दुकान को बंद करवाकर नोटिस चिपकाया गया है।
क्या है पूरा मामला?
गाय के मांस की बिरियानी बेचने के आरोप में खुलदाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस केस में जैद, मिज़्जन, अयान और समसुल हक को फूड कोर्ट शॉप से पकड़ा।
आरोप है कि ये लोग रोशन बाग में बने फूड कोर्ट के तीसरे तल पर नवाबी जायका के नाम से नॉनवेज की दुकान खोले हुए थे। उसी शॉप में गाय के मांस की बिरयानी और कबाब बेचा जा रहा था।
जब विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता सूचना पर क्रॉस चेक करने गए तो उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई।
पुलिस ने बिरयानी में पड़े मांस को लैब में टेस्टिंग के लिए भेज दिया है। जांच के बाद ही साफ होगा कि मांस गाय का था या नहीं। हालांकि गिरफ्तारी के बाद बिरयानी शॉप को बंद करके नोटिस लगा दिया गया है।
कॉपी अपडेट हो रही है...