1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गणपति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, घटना का लाइव वीडियो आया सामने

गणपति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, घटना का लाइव वीडियो आया सामने

पीलीभीत में गणपति विसर्जन के दौरान के दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें 18 साल के युवक संगम की विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गई।

The deceased youth Sangam- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मृतक युवक संगम

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में गणपति विसर्जन के जश्न के बीच एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां धार्मिक आस्था और जश्न के माहौल में हुई एक चूक ने 18 साल के युवक संगम की जिंदगी छीन ली। थाना माधौटांडा क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर में विसर्जन के दौरान भीड़ मस्ती में डूबी रही और संगम उनकी आंखों के सामने ही गहरे पानी में समा गया। हैरत की बात यह है कि साथ मौजूद लोगों को उसकी भनक तक नहीं लगी। वहीं इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विसर्जन के दौरान डूबते हुए युवक संगम की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया।

किसी का ध्यान संगम की ओर नहीं गया

पीलीभीत में गणपति विसर्जन के दौरान हुई 18 साल के युवक संगम की मौत की घटना का वीडियो जो सामने आया है उसमें 1 मिनट 10 सेकंड का यह वीडियो पीलीभीत के थाना माधौटांडा क्षेत्र स्थित हरदोई ब्रांच नहर का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गणपति की प्रतिमा को विसर्जन के लिए कुछ युवक नहर में उतरते हैं। इन्हीं युवाओं के बीच सफेद शर्ट और सिर पर रुमाल बांधे 18 साल का संगम भी विसर्जन की यात्रा में शामिल था। प्रतिमा विसर्जन के बाद साथ गए युवा पानी में नहाने और जश्न मनाने में मशगूल हो गए, लेकिन किसी का ध्यान संगम की ओर नहीं गया। देखते ही देखते महज कुछ ही सेकेंड के भीतर संगम नहर के तेज बहाव और गहराई में डूबकर लापता हो गया।

27 घंटे बाद गोताखोरों ने बरामद किया युवक का शव

18 साल के युवक संगम की डूबने से मौत होने के बाद 19 सितंबर की शनिवार देर रात एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर 27 घंटे बाद संगम का शव नदी से बरामद कर लिया। युवक का शव देख परिजन बदहवास हो गए वहीं अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटाना की जानकारी जुटाई और बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

(रिपोर्ट - कुलदीप कल्प)

ये भी पढ़ें

वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली ढेर, मुठभेड़ के दौरान DSP और हेड कांस्टेबल बाल-बाल बचे

यूपी में बीजेपी ने जिला और महानगर प्रभारियों का किया ऐलान, चुनाव में निभाएंगे बड़ी भूमिका; देखें पूरी लिस्ट