1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में बीजेपी ने जिला और महानगर प्रभारियों का किया ऐलान, चुनाव में निभाएंगे बड़ी भूमिका; देखें पूरी लिस्ट

यूपी में बीजेपी ने जिला और महानगर प्रभारियों का किया ऐलान, चुनाव में निभाएंगे बड़ी भूमिका; देखें पूरी लिस्ट

 Reported By: Vishal Singh,  Written By: Mangal Yadav
 Published : Sep 19, 2026 11:31 pm IST,  Updated : Sep 20, 2026 12:09 am IST

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने जिला प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में सभी वर्गों के लोगों को मौका मिला है। ये जिला प्रभारी चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

लखनऊः यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने जिला प्रभारियों के नाम का ऐलान किया है। बीजेपी ने जिला और महानगर प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को ज़िला प्रभारियों और महानगर प्रभारियों की लिस्ट जारी की। ये ज़िला प्रभारी साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार चुनने से लेकर चुनाव प्रबंधन तक, हर काम में अहम भूमिका निभाएंगे। आने वाले दिनों में पार्टी राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की भी नियुक्ति करेगी। बीजेपी की लिस्ट में बृज क्षेत्र, कानपुर क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र, अवध क्षेत्र, काशी क्षेत्र और गोरखपुर मंडल के सभी जिलों के नाम शामिल हैं। 

इन नेताओं पर जताया भरोसा

बीजेपी ने रामपुर के लिए मोहित बेनीवाल, मुरादाबाद जिला के लिए विकास अग्रवाल और महानगर के लिए प्रमेंद्र जांगड़ा पर भरोसा जताया है। शामली में चौधरी राजा वर्मा और अमरोहा के लिए सत्येंद्र सिसोदिया पर भरोसा जताया है। नोएडा महानगर के लिए डीके शर्मा और गौतमबुद्धनगर में कांता कदर्म को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यहां देखें पूरी लिस्ट

इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

वहीं, मथुरा महानगर में पवन शर्मा और मथुरा जिला में प्रमोद गुप्ता जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी तरह आगरा महानगर में बृज बहादुर और आगरा जिला में धनश्याम लोधी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैनपुरी में श्याम भदौरिया और हाथरस में अनिल चौधरी जिला प्रभारी बनाए गए हैं।

अयोध्या में इन्हें मिली जिम्मेदारी

बीजेपी की लिस्ट के अनुसार, लखनऊ से सौरभ मिश्रा जिला प्रभारी बनाए गए हैं। अयोध्या जिला में अनूप गुप्ता और अयोध्या महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोंडा में राहुल राज रस्तोगी, उन्नाव में संतोष सिंह और बाराबंकी में नीरज वर्मा को जिला प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार वाराणसी जिला और वाराणसी महागर में अरुण पाठक जिला प्रभारी की जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं, जौनपुर में शंकर गिरी और मछलीशहर में दिनेश मौर्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुल्तानपुर में बृजभूषण सिंह को जिला प्रभारी बनाया गया है। अमेठी में सुनील सिंह प्रभारी बनाए गए हैं। इससे पहले यूपी बीजेपी ने क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों का ऐलान किया था। बता दें कि यूपी में अगले साल 2027 में फरवरी-मार्च के बीच विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। 

ये भी पढ़ेंः संत कबीर नगर में सपा सांसद की गाड़ी पर पत्थर से हमला, अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, योगी सरकार ने 35 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।