लखनऊ: राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इस संबंध ने सरकार की ओर से आदेश जारी किया जा चुका है। इस फेरबदल में कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट और विभिन्न मुख्यालयों के अधिकारी शामिल हैं। एक साथ 35 अधिकारियों के तबादला काफी अहम माना जा रहा है। बता दें कि राज्य में वर्ष 2027 के शुरुआती महीनों में विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं।
चारू निगम का गाजियाबाद ट्रांसफर
चारू निगम (IPS- 2014 बैच) को पुलिस अधीक्षक, यूपी-112, लखनऊ से हटाकर सेनानायक, 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद में नियुक्त किया गया है। श्रवण कुमार सिंह (IPS-2014 बैच) जो पुलिस उपायुक्त (DCP) कानपुर नगर थे अब उन्हें पुलिस उपायुक्त (DCP), गौतमबुद्धनगर में तैनात किया गया है। प्रमोद कुमार (IPS-2015बैच) को पुलिस उपायुक्त (DCP), वाराणसी से हटाकर साइबर मुख्यालय लखनऊ में एसपी के पद पर तैनात किया गया है।
सैय्यद अली अब्बास गौतमबुद्धनगर के नए डीसीपी
रवि शंकर निम (IPS-2015 बैच) को पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर से सेनानायक, 02वीं वाहिनी एसएसएफ, गोरखपुर भेजा गया है। वहीं अतुल शर्मा-II (IPS2016) को DCP आगरा से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सोनम कुमार (IPS-2016 बैच) को DCP आगरा से DCP प्रयागराज बनाया गया है, जबकि रविन्द्र कुमार (IPS-2016) को DCP कानपुर नगर से DCP आगरा नियुक्त किया गया है। इसके अलावा साद मिया खां (IPS-2018 बैच) को DCP गौतमबुद्धनगर से DCP आगरा और सैय्यद अली अब्बास (IPS-2018) को DCP आगरा से DCP गौतमबुद्धनगर भेजा गया है।
श्रुति श्रीवास्तव (IPS-2020 बैच) को पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त के पद से ट्रांसफर कर अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज बनाया गया है। वहीं विक्रम दहिया (IPS-2020 बैच) को पीलीभीत में अपर पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक, चन्दौली की जिम्मेदारी दी गई है।
आयुष श्रीवास्तव को उन्नाव की जिम्मेदारी
आयुष श्रीवास्तव (IPS-2021 बैच) को जौनपुर के पुलिस अधीक्षक नगर पद से ट्रांसफर कर पुलिस अधीक्षक नगर, उन्नाव बनाया गया है। वहीं राजेश गुनावत (IPS-2021 बैच) को फिरोजाबाद में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद से ट्रांसफर कर अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा अनन्त चन्द्रशेखर (IPS-2021 बैच) को अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली से पुलिस अधीक्षक नगर, जौनपुर बनाया गया है। देवेश चतुर्वेदी (IPS-2022 बैच) को अयोध्या में सहायक पुलिस अधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अम्बेडकरनगर भेजा गया है।
विवेक तिवारी (IPS-2022 बैच) को खीरी में सहायक पुलिस अधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुमित सुधाकर रामटेके (IPS-2022 बैच) को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में सहायक पुलिस आयुक्त के पद से स्थानांतरित कर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, सम्भल बनाया गया है।
तुरंत प्रभाव पद ग्रहण करने के आदेश
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपना नया पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि इससे पहले मई महीने में यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया था। 9 सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले किए गए थे। बिनोद सिंह को CID का DG बनाया गया था।
ये भी पढ़ें: