1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले; बिनोद सिंह बने CID के DG

यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले; बिनोद सिंह बने CID के DG

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Mangal Yadav
 Published : May 21, 2026 03:22 pm IST,  Updated : May 21, 2026 04:28 pm IST

यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने 9 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

 IPS अधिकारियों के तबादले- India TV Hindi
IPS अधिकारियों के तबादले Image Source : INDIA TV

लखनऊः यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने 9 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी जय नरायन सिंह को पुलिस महानिदेशक, ई०ओ०डब्ल्यू बनाया गया है। इसी बैच के आईपीएस अधिकारी ध्रुव कान्त ठाकुर को पुलिस महानिदेशक होमगार्ड बनाया गया है। ध्रुव को पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। 

बिनोद कुमार सिंह बने सीआईडी के पुलिस महानिदेशक

साल 1994 बैच के आईपीएस बिनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक, सीआईडी की जिम्मेदारी दी गई है। बिनोद सिंह को पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम और पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 

इन अधिकारियों को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

1995 बैच के आईपीएस आलोक सिंह को पुलिस महानिदेशक, पीएसी मुख्यालय के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अनुपम कुलश्रेष्ठ को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन बनाया गया है।  ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सडक सुरक्षा, निदेशालय का चार्ज दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ० आर० के० स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० पॉवर कॉरपोरेशन लि० बनाया गया। एस० के० भगत को अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन बनाया गया है। गीता सिंह को पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय  बनाया गया है।

 दीपक नागर हत्याकांड में वांछित दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार 

वहीं, गौतमबुद्ध नगर की थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने दीपक नागर की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार दोपहर को मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात हुई नागर की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार तड़के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और अब तक इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के वैदपुरा गांव में दीपक नागर नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।