1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी बीजेपी ने क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, 6 क्षेत्र प्रभारियों की नियुक्ति

यूपी बीजेपी ने क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, 6 क्षेत्र प्रभारियों की नियुक्ति

 Written By: Niraj Kumar
 Published : Aug 08, 2026 03:14 pm IST,  Updated : Aug 08, 2026 03:29 pm IST

बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए 6 नेताओं को क्षेत्र प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही विभिन्न मोर्चों के लिए 7 नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

BJP- India TV Hindi
बीजेपी Image Source : PTI

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश ने संगठन को लेकर क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए 6 नेताओं को क्षेत्र प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही विभिन्न मोर्चों के लिए 7 नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह लिस्ट प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी की गई है।

6 क्षेत्रों की जिम्मेदारी इन नेताओं को

बीजेपी की सूची के मुताबिक रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्र प्रभारी बनाया गया है। गीता शाक्य को ब्रज, शंकर लोधी को कानपुर, दिलीप पटेल को अवध, रमेश सिंह को काशी और अभिजात मिश्रा को गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इनमें रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और अभिजात मिश्रा को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रमेश सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

7 मोर्चों के प्रभारी भी नियुक्त

पार्टी ने अलग-अलग मोर्चों के लिए भी प्रभारियों का ऐलान किया है। राजेश चौधरी को युवा मोर्चा, संजय राय को पिछड़ा मोर्चा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह को अनुसूचित मोर्चा, कामेश्वर सिंह को महिला मोर्चा, डॉ. प्रिया रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, देशेश कोरी को अल्पसंख्यक मोर्चा और शंकर गिरी को किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। इनमें राजेश चौधरी और संजय राय प्रदेश महामंत्री हैं, जबकि धर्मेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह, प्रिया रावत, देशेश कोरी और शंकर गिरी को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद के साथ मोर्चों की जिम्मेदारी दी गई है।

इन नियुक्तियों को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए काफी अहम माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ स्थित बीजेपी दफ्तर के लिए मुख्यालय प्रभारी की भी नियुक्ति कर दी है। पार्टी एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी बनाया है। यतेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी, ब्रज बहादुर को प्रदेश उपाध्यक्ष, विस्तारक योजना और अर्चना मिश्रा को मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष और राहुल वाल्मीकि को मन की बात के लिए प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:

'दोपहर 12 बजे आंख खुलती है', सीएम योगी के तंज पर अखिलेश ने किया पलटवार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।