1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पुलिस ने प्रयागराज में शुरू किया 'ऑपरेशन मिट्टी', पहले ही दिन 11 लोग गिरफ्तार, कई ट्रैक्टर-JCB जब्त

यूपी पुलिस ने प्रयागराज में शुरू किया 'ऑपरेशन मिट्टी', पहले ही दिन 11 लोग गिरफ्तार, कई ट्रैक्टर-JCB जब्त

प्रयागराज पुलिस ने खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए 'ऑपरेशन मिट्टी' शुरू किया है। पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कई ट्रैक्टर और जेसीबी को जब्त किया है।

मिट्टी का खनन करते पकड़े गए कई लोग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मिट्टी का खनन करते पकड़े गए कई लोग

प्रयागराज: यूपी में प्रयागराज की गंगा नगर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ ऑपरेशन मिट्टी' शुरू किया हैं। इस ऑपरेशन के पहले दिन आधी रात मे ADCP पुष्कर वर्मा ने पूरी टीम के साथ सराय मामरेज में दबिश देकर 11 लोगों क़ो  मिट्टी का अवैध खनन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने JCB, ट्रैक्टर और कई बाइक भी जब्त किया हैं। इस ऑपरेशन से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा है।

मिट्टी का खनन करने वाले मफियाओं में हड़कंप

प्रयागरज के गंगा पार इलाके में अवैध रूप से JCB से मिट्टी का खनन करके मफिया इसे लगातार बेच रहे थे। अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पुष्कर वर्मा क़ो मिली तो उन्होंने पहले अपने स्तर से गोपनीय जांच कराई। जांच में खनन की बात सही निकली। खनन करने वालो क़ो रंगे हाथ पकड़ने के लिए आईपीएस पुष्कर वर्मा ने थाने की फ़ोर्स के अलावा दूसरे थाने की फ़ोर्स लेकर 30 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई।

5 जेसीबी, 8 ट्रैक्टर, 3 बाइक भी जब्त

टीम के साथ ADCP पुष्कर वर्मा ने आधी रात के बाद सराय मामरेज में रेड की और खनन वाले एरिया क़ो घेर कर 11 लोगों क़ो गिरफ्तार कर लिया। मौके से 5 जेसीबी, 8 ट्रैक्टर, 3 बाइक भी ज़ब्त कर लिया। पकडे़ गए लोगों से पुलिस ने पूछताछ की जिसमें खनन करने वाले कई खनन माफियाओं के नाम सामने आये हैं। हालांकि इस रेड के बाद कई खनन माफिया घर छोड़ कर भाग निकले। 

मिट्टी का खनन करने वालों के खिलाफ होगा कड़ा एक्शन

पुष्कर वर्मा ने बताया की पकड़े गए लोगों से पूछताछ में खनन की कई जानकारिया मिली हैं। इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही और भी गिरफ्तारियां होंगी। पुष्कर वर्मा ने बताया कि इस ऑपरेशन क़ो काफ़ी गोपनीय रखा गया था। इसकी वजह से ये खनन करने वाले रंगे हाथ पकड़े गए।