1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गुरुवार 11 जून को कैसा रहेगा यूपी का मौसम, तापमान में आएगी गिरावट या फिर कहर ढाएगी गर्मी?

गुरुवार 11 जून को कैसा रहेगा यूपी का मौसम, तापमान में आएगी गिरावट या फिर कहर ढाएगी गर्मी?

यूपी के कई जिलों में बुधवार देर शाम आंधी आई, इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई। इस बीच मानसून कब तक आने की संभावना है और यूपी में गुरुवार का मौसम कैसा रहेगा, ये भी जान लीजिए।

up weather- India TV Hindi
Image Source : PTI यूपी में इस वक्त जबरदस्त गर्मी का असर देखने के लिए मिल रहा है।

यूपी में इस वक्त जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। पूरे प्रदेशवासी इस वक्त मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बुधवार देर शाम आई तेज आंधी से तापमान में हल्की सी गिरावट दर्ज की, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर सितम शुरू हो गया। इस बीच आपको जान लेना चाहिए कि 11 जून यानी गुरुवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा। गर्मी का असर कुछ कम होगा या फिर यूं ही आसमान से आग बरसती रहेगी। 

यूपी के कई जिलों में आंधी और धूल भरी हवा चलने की संभावना

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार देर शाम धूल भरी आंधी का प्रकोप देखने के लिए मिला। शाम करीब सात बजे से आठ बजे तक भयंकर अंधड़ चलता रहा। इसके बाद अब मौसम ने भी बदलाव के संकेत दे दिए हैं। बताया जाता है कि ​पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवा चल रही है। कुछ जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश भी देखने के लिए मिली। अभी भी तेज हवाएं चलती रहेगी, जिनकी रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। इसका असर वैसे तो गर्मी पर ज्यादा नहीं होगा, लेकिन अनुमान है कि तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। 

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में हल्की ​बारिश की उम्मीद

पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद में इसका असर ज्यादा रहेगा। वहीं पूर्वी यूपी के लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या जैसे कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अगर आप अभी मानसून आने और अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको निराशा ही ​हाथ लगेगी। मानसून केरल तक तो आ चुका है, लेकिन यूपी तक पहुंचने में उसे अभी वक्त लगेगा। सामान्य तौर पर यूपी में मानसून 18 से 20 जून के आसपास आता है। अगर रफ्तार सही रही तो अभी करीब 10 दिन का इंतजार आपको करना पड़ेगा। 

Image Source : india tv11 जून को यूपी के प्रमुख जिलों का संभावित तापमान

पूरे दिन रहेगा तेज धूप का असर

कुल मिलाकर देखा जाए तो अभी गर्मी और बढ़े हुए तापमान से ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं है। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन दिन में तेज ​धूप में निकलना अभी भी खतरे से खाली नहीं है। रात को थोड़ी राहत की आशा की जा सकती है। सुबह करीब 8 बजे से लेकर शाम को छह बजे तक तेज धूप रहेगी और इस दौरान सड़कों पर निकलना मुश्किल का सबब बन सकता है। 

यह भी पढ़ें 

यूपी के विश्व विख्यात टाइगर रिजर्व के दरवाजे कुछ ही दिन में होंगे बंद, सैर करने का आखिरी मौका

DM ऑफिस के बाहर महिला ने डीजल डालकर की आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप, होमगार्ड जवानों ने दौड़कर बचाई जान