A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में 18 जून गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम का हाल, क्या अब शुरू होगा बारिश का दौर

यूपी में 18 जून गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम का हाल, क्या अब शुरू होगा बारिश का दौर

यूपी में इस वक्त गर्मी जारी है, लेकिन अब जल्द ही मौसम में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। मानसून तो अभी नहीं आएगा, लेकिन हल्की बारिश और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना होने को है। तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

up weather- India TV Hindi
Image Source : ANI यूपी में कहीं कहीं हल्की बारिश हो रही है।

यूपी में मौसम बदलने वाला है। अब बहुत ज्यादा गर्मी शायद नहीं सताएगी। 18 जून को जहां एक ओर नमी वाली ​हवाएं चलेंगी, वहीं कुछ जगहों पर आंधी और हल्की बारिश का भी दौर शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अगर आप मानसून के पूरी तरह से सक्रिय होने और झमाझम बारिश की उम्मीद कर रहे हैं तो उसके लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा। लेकिन इतना जरूर है कि उमस से अब राहत मिल सकती है। ​चलिए आपको पूर्वी यूपी से लेकर मध्य और वहां से पश्चिमी यूपी तक के मौसम का हाल बताते हैं। 

पश्चिमी यूपी में छाए रह सकते हैं बादल, नहीं परेशान करेगी बहुत ज्यादा गर्मी

बात पहले पश्चिमी यूपी से करते हैं, यहां के मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जिससे आप तेज धूप के प्रकोप से बचे रह सकते हैं। इन इलाकों में इस वक्त तेज हवाएं चल रही हैं, इसका दौर जारी रहेगा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी के भी आसार नजर आ रहे हैं। मध्य यूपी के लखनऊ, कानपुर, हरदोई और सीतापुर में अभी गर्मी बनी रहेगी। गुरुवार की शाम को यहां बादल आएंगे और हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। पूर्वी यूपी के बनारस, गोरखपुर, बलिया, आजम​गढ़, देवरिया और प्रयागराज में अभी गर्मी ज्यादा महसूस होगी, लेकिन ये बात समझ लीजिए कि मानसून सबसे पहले यहीं से प्रवेश करेगा और यहीं पर सबसे पहले अच्छी बारिश होगी। यहां भी बादल रहेंगे, हल्की बारिश की यहां भी उम्मीद की जा सकती है। 

मानसून के आने का वक्त हुआ, लेकिन इसके देरी से आने की संभावना

इस बीच मानसून की बात की जाए तो इसकी रफ्तार अभी धीमी है। इसके लिए आपको अभी कुछ दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। वैसे तो 18 से 20 जून तक यहां मानसून आना चाहिए था, लेकिन इसमें देरी है, इसलिए अब माना जा रहा है कि 25 जून तक पूर्वी यूपी से मानसून प्रवेश कर जाएगा और कुछ ही समय में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। 

Image Source : india tvयूपी में कैसा रहेगा 18 जून का मौसम

कहां रह सकता है कितना तापमान

गुरुवार की बात करें तो यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, बांदा और लखनऊ में सबसे ज्यादा तापमान रह सकता है, जहां गर्मी ज्यादा परेशान करेगी। इसके साथ ही मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में हल्की राहत रहेगी। यहां हल्की बारिश होगी और आसमान पर काले बादल छाए रहेंगे। 

यह भी पढ़ें 

VIDEO: बाराबंकी की हैदरगढ़ तहसील में बवाल! आमने-सामने आए लेखपाल और वकील, जमकर हुई तू-तू मैं-मैं

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा, कहा- "खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट के पापियों का नाम लिख दूंगा तो भूचाल आ जाएगा"