A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में प्री मानसून की दस्तक, मौसम ने ली करवट, 16 जून मंगलवार को क्या है संभावना

यूपी में प्री मानसून की दस्तक, मौसम ने ली करवट, 16 जून मंगलवार को क्या है संभावना

यूपी में प्री मानसून की बारिश हो रही है। हालांकि अभी झमाझम बारिश का इंतजार है। आने वाले कुछ दिन तक हल्की बरसात, आंधी तूफान और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

dust storm sweeps across the city, reducing visibility around residential buildings, in Noida, Monda- India TV Hindi
Image Source : PTI सोमवार को नोएडा में धूल भरी आंधी चली, जिससे रिहायशी इमारतों के आसपास विज़िबिलिटी कम हो गई।

यूपी के मौसम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। कहीं कहीं हल्की बारिश हो रही है, साथ ही करीब करीब पूरे प्रदेश मे आंधी और तेज हवा का दौर चल रहा है। हालांकि अक्सर देखने को मिल रहा है, एक जगह बूंदाबांदी होती है तो उसके पास दूसरी जगह सूखा पड़ा रहता है। यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो चुकी है। 

पूर्वी यूपी में राहत, हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा

उत्तर प्रदेश में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। बादल आसमान पर छाए हुए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। यहां मानसून पहले पश्चिम से दस्तक देता है। अब समझ लीजिए कि 16 जून यानी मंगलवार को मौसम कैसा रह सकता है। ऐसे में गोरखपुर, बनारस, आजमगढ़, बलिया और प्रयागराज और उसके आसपास के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि मध्य यूपी यानी लखनऊ, कानपुर, उन्नाव और सीतापुर और आसपास के जिलों में तेज हवा चलती रहेगी। साथ ही कहीं कहीं बूंदाबांदी के भी आसार हैं। पश्चिमी यूपी के मेरठ, नोएडा, आगरा, अलीगढ़, सहारनपुर में अभी गर्मी रहेगी। यहां आंधी आ सकती है। 

22 से 23 जून के आसपास आ जाएगा यूपी में मानसून

केरल से मानसून की एंट्री हो चुकी है। यूपी में इसी महीने के तीसरे सप्ताह में ये आ जाएगा। वैसे तो यूपी में मानसून 18 से 20 जून तक आता है, लेकिन हो सकता है कि इस बार दो से तीन दिन की देरी हो। ऐसे में 22 से 23 जून तक झमाझम बारिश होने की बात सामने आ रही है। अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश शुरू हो सकती है।

Image Source : india tvयूपी में 16 जून को मौसम का पूर्वानुमान

तापमान में आएगी हल्की सी गिरावट

इस बीच आने वाले कुछ दिन गर्मी से पूरी तरह से राहत नहीं मिलेगी, लेकिन इतना जरूर है कि जहां जहां हल्की बारिश हो रही है, वहां तापमान में हल्की सी गिरावट देखने के लिए मिलेगी। इस वक्त बुंदेलखंड के जिले लगातार भयंकर गर्मी से जूझ रहे हैं, वहां ये सिलसिला जारी रहेगा। अब करीब एक सप्ताह का वक्त ही और बचा है, उसके बाद पूरा प्रदेश बारिश से सराबोर हो जाएगा। इस बार संभावना जताई गई है कि मानसून सामान्य रहेगा, यानी ठीकठाक बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 

यूपी में महिला का भेष बनाकर चोरी करता था गैंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार