1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में UPSSSC अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, डिप्टी CM बृजेश पाठक के घर के बाहर पहुंचे

लखनऊ में UPSSSC अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, डिप्टी CM बृजेश पाठक के घर के बाहर पहुंचे

यूपी के लखनऊ में UPSSSC अभ्यर्थियों ने एक बार फिर अपने मुद्दों को उठाया है और प्रदर्शन करते हुए डिप्टी CM बृजेश पाठक के घर के बाहर पहुंचे हैं।

UPSSSC- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT लखनऊ में UPSSSC अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

लखनऊ: यूपी से लेकर बिहार तक सरकारी नौकरियों को लेकर घमासान मचा है। एक तरफ बिहार के पटना में दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आज अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं लखनऊ में आज करीब 300 अभ्यर्थी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के घर के बाहर पहुंचे हैं।

वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग

UPSSSC के ये अभ्यर्थी अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं। इन अभ्यर्थियों ने कुछ दिन पहले भी बृजेश पाठक से मुलाकात की थी लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला है। 

इसके बाद वो आज फिर बैनर पोस्टर लेकर डिप्टी सीएम से मिलने पहुंचे थे। इन अभ्यर्थियों में वन रक्षक से लेकर लैब टेक्निशियन और ADO भर्ती से जुड़े छात्र हैं।

क्या है पूरा मामला?

लखनऊ के राजभवन कॉलोनी स्थित डिप्टी CM बृजेश पाठक के घर के सामने  300 से ज्यादा युवा अभ्यर्थी अपनी-अपनी मांगों को लेकर मुलाकात करने और अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर पहुंचे थे।

अब देखना ये होगा कि छात्रों की मांग पर सरकार का क्या एक्शन रहता है। क्या सरकार छात्रों की मांगों को पूरा करेगी या फिर यूपी में भी छात्र सड़कों पर आंदोलन करेंगे। 

आज ही बिहार के पटना में भी छात्रों ने किया प्रदर्शन

आज ही बिहार की राजधानी पटना में भी छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया और दरोगा भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग उठाई। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। हालांकि छात्र अपनी मांगों को लेकर डटे रहे और पीछे नहीं हटे। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें सरकार पूरी नहीं करतीं, तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे।

बता दें कि बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा 27 मई को हुई थी, जिसमें कुल 1799 पद भरे जाने थे। छात्रों का कहना है कि इस परीक्षा में पेपर लीक और धांधली हुई, इसलिए इसे रद्द कर दिया जाए। छात्रों ने साफ कहा कि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा। 

इसके अलावा छात्रों ने ये मांग भी की है कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की लटकी हुई परीक्षाओं को जल्द से जल्द आयोजित करवाया जाए। 

ये भी पढ़ें-

BSP पर पूछे सवाल से बचते नजर आए यूपी के डिप्टी CM बृजेश पाठक, सपा और कांग्रेस पर कसा तंज