1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में फिर चली 'तबदला एक्सप्रेस'! किया गया 9 IPS अफसरों का ट्रांसफर, जानें कहां मिली तैनाती

यूपी में फिर चली 'तबदला एक्सप्रेस'! किया गया 9 IPS अफसरों का ट्रांसफर, जानें कहां मिली तैनाती

यूपी में 9 IPS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। योगी सरकार ने कई जिलों के अफसर बदल दिए हैं। जानें किस अधिकारी को कहां तैनाती मिली है।

यूपी में 9 आईपीएस के...- India TV Hindi
Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो) यूपी में 9 आईपीएस के तबादले किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर IPS अफसरों को तबादला किया गया है। एक साथ 9 IPS अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। गोंडा, सुल्तानपुर, बिजनौर, बलरामपुर और संभल के एसपी को बदल दिया गया है। उन्हें नए जिलों में तैनाती दे दी गई है। इस आर्टिकल में जानिए कि किसी कहां तैनाती मिली है।

गोंडा के SP को सुल्तानपुर में नियुक्ति मिली

विनीत जायसवाल (आईपीएस-आरआर-2014) को पुलिस अधीक्षक गोंडा से पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर बनाया गया है, जबकि चारू निगम (आईपीएस-आरआर-2014) को पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर से पुलिस अधीक्षक यूपी-112, लखनऊ भेजा गया है।

अविनाश पाण्डेय को लखनऊ में मिली जिम्मेदारी

अविनाश पाण्डेय (आईपीएस-आरआर-2015) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ से पुलिस अधीक्षक, संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ भेजा गया है। वहीं बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति (आईपीएस-आरआर-2015) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।

गोंडा के नए SP बने IPS अभिषेक

अभिषेक (आईपीएस-आरआर-2015) को पुलिस अधीक्षक बिजनौर से पुलिस अधीक्षक गोंडा बनाया गया है। विकास कुमार (आईपीएस-आरआर-2017) को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी भेजा गया है। कृष्ण कुमार (आईपीएस-आरआर-2018) को पुलिस अधीक्षक संभल से पुलिस अधीक्षक बिजनौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले, 17 जुलाई को भी यूपी में कई IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। तब रामपुर के SP भी बदले गए थे।

किस IPS को कहां मिली तैनाती?

1 विनीत जायसवाल, आईपीएस-आरआर-2014 पुलिस अधीक्षक, गोंडा में तैनात थे। पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर में नियुक्ति मिली।
2 चारू निगम, आईपीएस-आरआर-2014 पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर में तैनात थे। पुलिस अधीक्षक, यूपी-112, लखनऊ में नियुक्ति मिली।
3 अविनाश पाण्डेय, आईपीएस-आरआर-2015 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ में तैनात थे। पुलिस अधीक्षक, संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, 300, लखनऊ में नियुक्ति मिली।
4 बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति, आईपीएस-आरआर-2015 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी में तैनात थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ में नियुक्ति मिली।
5 अभिषेक, आईपीएस-आरआर-2015 पुलिस अधीक्षक, बिजनौर में तैनात थे। पुलिस अधीक्षक, गोंडा में नियुक्ति मिली।
6 विकास कुमार, आईपीएस-आरआर-2017 पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर में तैनात थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी में नियुक्ति मिली।
7 कृष्ण कुमार, आईपीएस-आरआर-2018 पुलिस अधीक्षक, संभल में तैनात थे। पुलिस अधीक्षक, बिजनौर में नियुक्ति मिली।
8 विकास चन्द्र त्रिपाठी, आईपीएस-एसपीएस-0 पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी में तैनात थे। पुलिस अधीक्षक, संभल में नियुक्ति मिली।
9 मार्तण्ड प्रकाश सिंह, आईपीएस-एसपीएस-0 पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, हरदोई में तैनात थे। पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर में नियुक्ति मिली।

ये भी पढ़ें- यूपी में IPS की 'तबदला एक्सप्रेस', जानें किस अधिकारी को कहां मिली तैनाती?