A
Hindi News उत्तर प्रदेश यूपी में शख्स ने साले और सास को बेरहमी से मार डाला, बीवी पर भी हमला, अब पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर

यूपी में शख्स ने साले और सास को बेरहमी से मार डाला, बीवी पर भी हमला, अब पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर

यूपी के बरेली में एक शख्स ने साले और सास की चाकू से वार कर के हत्या कर दी है। इस हमले में शख्स की बीवी भी घायल है। ये घटना बरेली के थाना इज्जतनगर इलाके के रहपुरा चौधरी की बताई जा रही है।

UP Bareilly crime encounter- India TV Hindi Image Source : REPORTER बरेली में एनकाउंटर।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दहला देने वाली वारदात देखने को मिली है। यहां एक शख्स ने अपने साले और सास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। वहीं, आरोपी शख्स ने बीवी पर भी हमला किया जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई और अस्पताल में उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई जिसके बाद पुलिस ने कड़ा कदम उठाया और जघन्य हत्याकांड के आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, ये घटना बरेली के थाना इज्जतनगर इलाके के रहपुरा चौधरी की है। बरेली के 35 साल के अफसर खान ने अपने साले, सास और बीवी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में साले और सास की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, अफसर खान की बीवी मायके से नहीं आ रही थी। इसे लेकर एक घर में पंचायत चल रही थी। इस दौरान आरोपी ने अचानक से हमला कर दिया और पंचायत खूनी वारदात में बदल गई। आरोपी मौके से फरार हो गया और बीवी को नाजुक हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

गांव में हड़कंप मचा

बताया जा रहा है कि अफसर खान का अपनी बीवी शायमा से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को निपटाने के लिए आज गांव में दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया गया था। बातचीत के वक्त ही किसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई। इसी बीच अफसर खान गुस्से में आ गया और चाकू निकालकर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वाह मौजूद लोग संभल भी नहीं पाए थे कि अफसर खान ने चाकू से वार शुरू कर दिए। हमले में उसकी सास आसमा और 19 साल का साला आदिल गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। वहीं बीच-बचाव करने आई बीवी भी चाकू के हमले से बुरी तरह घायल हो गई।

इस खौफनाक घटना के सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घरवाले घायलों को तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे,लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद सास और साले को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बीवी को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

बरेली में इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले शख्स को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया- "दिनांक 16.03.2026 को थाना इज्जतनगर क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी,साले व सास पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिसमें उपचार के दौरान 02 लोगों की मृत्यु हो गई। उक्त घटना के संबंध में पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 17.03.2026 को सहारा ग्राउंड में पुलिस टीम के साथ उक्त घटना से संबंधित अभियुक्त  की हुई मुठभेड़। थाना इज्जतनगर क्षेत्रांतर्गत तीन लोगों को चाकू मारने की घटना से संबंधित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल, उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।" (रिपोर्ट: विकास सहनी)

ये भी पढ़ें- यूपी ATS ने मुरादाबाद से पकड़ा ISIS का आतंकी, इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर कर रहा था भर्ती

मामी से निकाह की जिद में खून! संभल में पति ने बच्चों के सामने पत्नी की कैंची घोंपकर हत्या की