A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल में सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी, दोनों हाथ और पैर भी गायब, ईदगाह के नजदीक मिला शव

संभल में सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी, दोनों हाथ और पैर भी गायब, ईदगाह के नजदीक मिला शव

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, शव के दोनों हाथ और पैर भी गायब हैं। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

UP Sambhal deadbody without head found- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बड़ी ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक अज्ञात शख्स का सिर कटा शव बरामद किया गया है। पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, शव के दोनों हाथ, दोनों पैर भी गायब थे। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला सोमवार को संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि उन्होंने एक अज्ञात शख्स का सिर कटा शव बरामद किया है। ये शव सुबह के वक्त पतरुआ रोड पर बड़ी ईदगाह के पास में बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार अब तक शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। पुलिस ने आगे ये भी बताया है कि शव के दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर नहीं थे। 

पुलिस ने क्या बताया?

संभल में घटी इस सनसनीखेज घटना को लेकर क्षेत्र की पुलिस का बयान भी सामने आया है। चंदौसी के पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया- "अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शव को किसी जानवर ने नुकसान पहुंचाया है या कुछ और घटना है। हम मृतक की शिनाख्त और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"

शव के पास के पास से बैग बरामद किया गया

पुलिस ने बताया है कि बरामद किए गए बिना सिर, हाथ और पैर के शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। शव को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। पुलिस ने आगे ये भी बताया है कि शव के पास के पास से एक बैग भी बरामद किया गया है जो कि काफी बुरी हालत में था। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले में आगे की जांच जारी है।  (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड को हिमाचल घुमाने के बहाने साथ ले गया, सिर काटा, कपड़े उतारे और फेंक दी लाश; निकाह से एक दिन पहले बिलाल गिरफ्तार

नोएडा: गुलशन मॉल में मूवी के दौरान हुई मारपीट, दबंगों ने दो युवकों को बुरी तरह पीटा; सामने आया VIDEO