1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा: गुलशन मॉल में मूवी के दौरान हुई मारपीट, दबंगों ने दो युवकों को बुरी तरह पीटा; सामने आया VIDEO

नोएडा: गुलशन मॉल में मूवी के दौरान हुई मारपीट, दबंगों ने दो युवकों को बुरी तरह पीटा; सामने आया VIDEO

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Dec 12, 2025 11:32 pm IST,  Updated : Dec 12, 2025 11:41 pm IST

नोएडा के गुलशन मॉल में मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सिनेमा हॉल में मूवी देखने के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

गुलशन मॉल में दबंगों ने की मारपीट। - India TV Hindi
गुलशन मॉल में दबंगों ने की मारपीट। Image Source : REPORTER INPUTE

नोएडा: शहर के सेक्टर 135 स्थित गुलशन मॉल में मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यहां मंगलवार को फिल्म देखने के दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान चार बदमाशों ने दो युवकों के साथ मारपीट की। मारपीट की वजह से मॉल के अंदर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर ली। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। 

गुलशन मॉल में हुई मारपीट

दरअसल, मामला सेक्टर-135 स्थित गुलशन मॉल का बताया जा रहा है। यहां मंगलवार देर रात फिल्म देखने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान अचानक मारपीट होनी शुरू हो गई, जिससे सिनेमा हॉल में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। यहां सिनेमा हॉल के अंदर चार बदमाशों ने दो युवकों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान फिल्म देख रहे लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जो बढ़कर हाथापाई और फिर मारपीट में बदल गई। मामले की जानकारी मिलते ही थाना एक्सप्रेसवे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों पक्ष 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें एक पक्ष के अभिनव पुत्र अजीत चौधरी (नंदग्राम, गाजियाबाद) और रोहित पुत्र सुरेंद्र धाम (अलीगढ़) शामिल थे। वहीं दूसरे पक्ष से हर्षवर्धन सिंह पुत्र शिव कुमार (सेक्टर 137, नोएडा), आशीष पुत्र सत्यनारायण (चरखी दादरी, हरियाणा) और विक्रांत चौधरी पुत्र रविंद्र कुमार (दुहाई, गाजियाबाद) शामिल पाए गए।

सामने आया वीडियो

फिलहाल पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि मॉल प्रशासन से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट मांगी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। (इनपुट- राहुल ठाकुर)

यह भी पढे़ं-

दुकान में खड़े-खड़े व्यापारी को आया कार्डियक अरेस्ट, ढाई मिनट तक CPR देकर बचाई जान; सामने आया VIDEO

दुर्ग पुलिस ने गुजरात से पकड़ा 54 साल का 'सीरियल दूल्हा', कई महिलाओं को फंसाकर की लाखों की ठगी; तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।