1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. दुकान में खड़े-खड़े व्यापारी को आया कार्डियक अरेस्ट, ढाई मिनट तक CPR देकर बचाई जान; सामने आया VIDEO

दुकान में खड़े-खड़े व्यापारी को आया कार्डियक अरेस्ट, ढाई मिनट तक CPR देकर बचाई जान; सामने आया VIDEO

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Dec 12, 2025 08:48 pm IST,  Updated : Dec 12, 2025 08:48 pm IST

कोटा में एक ज्वेलर व्यापारी को अचानक कार्डियक अरेस्ट आ गया। वहां मौजूद लोगों ने व्यापारी को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

सीपीआर देकर बचाई व्यापारी की जान। - India TV Hindi
सीपीआर देकर बचाई व्यापारी की जान। Image Source : REPORTER INPUT

कोटा: राजस्थान के कोटा से एक हैरान कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। एक तरफ जहां लोगों की खड़े-खड़े गिर कर मौत होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं तो वहीं कोटा में सीपीआर देकर एक व्यापारी की जान बचा ली गई। यहां एक व्यापारी जयपुर से कोटा ज्वेलरी खरीदने आया था। वह दुकान पर ज्वैलरी देख रहा था, तभी वह बहोश होने लगा। व्यापारी को कार्डियक अरेस्ट आता देख वहां मौजूद लोगों ने उन्हें सीधा लिटाकर सीपीआर दिया। करीब ढाई मिनट तक लगातार सीपीआर देने के बाद व्यापारी की जान बचाई जा सकी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

कार्डियक अरेस्ट की वजह से काउंटर पर गिरे

दरअसल, पूरा मामला कोटा के रामपुरा बाजार स्थित वर्धमान ज्वेलर्स का है। यहां जयपुर से आए व्यापारी राजकुमार ज्वेलरी देख रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गए। वह काउंटर पर गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें फर्श पर सीधा लिटाया। ज्वेलरी शोरूम के मालिक के बेटे ने तुरंत ढाई मिनट तक उन्हें सीपीआर दिया, जिसके बाद उन्हें होश आया। घटना गुरुवार दोपहर 1:58 बजे की है। इसका सीसीटीवी वीडियो शुक्रवार को सामने आया। व्यापारी राजकुमार सोनी नगीनों के व्यापारी हैं और कोटा में ज्वेलरी खरीदने आए थे।

फर्श पर लिटाकर दिया सीपीआर

वर्धमान ज्वेलर्स के मालिक विमल कुमार जैन ने बताया कि गुरुवार दोपहर मेरी शॉप पर जयपुर के रहने वाले राजकुमार सोनी (60) आए हुए थे। वह दुकान पर व्यापार संबंधित बात कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनको घबराहट होने लगी और वे बेहोश हो गए। यह देख दुकान में मौजूद कर्मचारी घबरा गए। इतने में मेरे बेटे वरुण जैन (37) ने फुर्ती दिखाई और राजकुमार को संभाला। वरुण ने राजकुमार को फर्श पर सीधा लेटाया और सीपीआर दिया। करीब ढाई मिनट तक सीपीआर दिया गया, जिसके चलते राजकुमार को होश आया। 

सीपीआर देकर बचाई जान

सीपीआर देने वाले वरुण ने बताया कि मैंने सीपीआर की कोई विशेष ट्रेनिंग नहीं ली है। समाज के कार्यक्रम में डॉक्टर्स आकर इसके बारे में जानकारी देते हैं और वीडियो देखे हुए हैं। ऐसे में जब ये वाकया हुआ तो तुरंत सीपीआर दिया। मैं दुकान में खून पतला करने की दवा भी रखता हूं। जो उन्हें दी गई, जिसके बाद उनकी जान बच गई। (इनपुट- दिनेश कश्यप)

यह भी पढ़ें-

पिकअप ने रिवर्स गियर में राहगीर को कुचला, हुई मौत; सामने आया CCTV फुटेज

दुर्ग पुलिस ने गुजरात से पकड़ा 54 साल का 'सीरियल दूल्हा', कई महिलाओं को फंसाकर की लाखों की ठगी; तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।