1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पिकअप ने रिवर्स गियर में राहगीर को कुचला, हुई मौत; सामने आया CCTV फुटेज

पिकअप ने रिवर्स गियर में राहगीर को कुचला, हुई मौत; सामने आया CCTV फुटेज

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Dec 12, 2025 05:13 pm IST,  Updated : Dec 12, 2025 05:13 pm IST

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक पिकअप की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पिकअप रिवर्स गियर में तेज गति से पीछे आ रही थी, जिससे धक्का लगने के बाद युवक गिर गया और वाहन की नीचे आ गया।

सड़क हादसे में हुई मौत। - India TV Hindi
सड़क हादसे में हुई मौत। Image Source : REPORTER INPUT

झुंझुनूं: जिले के चिड़ावा शहर में सुलताना रोड रेलवे फाटक के पास गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सिलेंडर सप्लाई वाले पिकअप की चपेट में आने से 34 वर्षीय युवक नरेश कुमार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे नरेश कुमार सुलताना रोड रेलवे फाटक के पास सब्जी खरीदने के लिए घर से निकला था। तभी गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाली एक पिकअप पीछे से तेज गति से आई और नरेश को जोरदार टक्कर मार दी। 

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

सामने आए CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि नरेश सड़क किनारे जा रहा था। तभी रिवर्स आ रही पिकअप तेजी से आती है और उसे टक्कर मारते हुए रौंद देती है। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर मारने वाला पिकअप चालक ही घायल नरेश को चिड़ावा उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन वहां पहुंचते ही वह नरेश को अकेला छोड़कर भाग गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए नरेश को झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर किया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यूपी का रहने वाला था मृतक

नरेश लगभग 20 वर्षों से चिड़ावा में सुल्ताना रोड रेलवे फाटक के पास अपने परिवार के साथ रह रहा था। वह सुलताना में बड़े बेचने का काम करता था। उसकी तीन छोटी बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब 7 वर्ष, 5 वर्ष और 3 वर्ष बताई जा रही है। तीनों बच्चे स्टेशन के पास स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। नरेश का मूल निवास रसीदपुर, खाती खेड़िया, जिला एटा (उत्तर प्रदेश) बताया जा रहा है। नरेश के शव को झुंझुनूं जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन और रिश्तेदार चिड़ावा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने में जुटे हैं। (इनपुट- अमित शर्मा)

यह भी पढ़ें- 

दुर्ग पुलिस ने गुजरात से पकड़ा 54 साल का 'सीरियल दूल्हा', कई महिलाओं को फंसाकर की लाखों की ठगी; तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश

'राजनीति में सफलता केवल भाषणों से नहीं, बल्कि...', बागी हुए उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के विधायक!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।