1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी से मिले आचार्य प्रमोद कृष्णम, शेयर की तस्वीरें; मंदिर निर्माण की दी प्रगति रिपोर्ट

PM मोदी से मिले आचार्य प्रमोद कृष्णम, शेयर की तस्वीरें; मंदिर निर्माण की दी प्रगति रिपोर्ट

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Dec 12, 2025 03:36 pm IST,  Updated : Dec 12, 2025 04:09 pm IST

कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संसद के पीएम कक्ष में पीएम मोदी से मुलाकात की है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

PM मोदी से मिले आचार्य प्रमोद कृष्णम।- India TV Hindi
PM मोदी से मिले आचार्य प्रमोद कृष्णम। Image Source : X/ACHARYAPRAMODK

नई दिल्ली: कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से मुलाकात की है। उन्होंने संसद के पीएम कक्ष में पीएम मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी को श्री कल्कि धाम के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को विश्व की प्रथम कल्कि कथा और श्री कल्कि धाम का अंग-वस्त्रम भेंट किया। बता दें कि संभल में श्री कल्कि धाम का निर्माण कार्य जारी है। पीएम मोदी ने इस मंदिर का शिलान्यास किया था। 

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शेयर की तस्वीरें

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पीएम मोदी से हुई मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "भारतीय संसद के PM कक्ष में आज भारत के यशस्वी प्रधानमन्त्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को श्री कल्कि धाम के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट और विश्व की प्रथम “कल्कि कथा” के प्रसाद एवं श्री कल्कि धाम का अंग-वस्त्रम भेंट करने का “सौभाग्य” प्राप्त हुआ।" इसके साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की हैं।

पीएम मोदी ने किया था शिलान्यास

बता दें पीएम मोदी ने फरवरी 2024 में संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास और इसके मॉडल का अनावरण किया था। श्री कल्कि धाम का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण न्यास द्वारा किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। कार्यक्रम में संतों ने अंगवस्त्र पहनाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया था। इस अवसर पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री मोदी को स्मृति चिह्न भेंट किया और यहां आये सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई संत, धार्मिक नेता और अन्य लोग शामिल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत