1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम तैयार, अब इन खिलाड़ियों को कर सकती है टारगेट

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम तैयार, अब इन खिलाड़ियों को कर सकती है टारगेट

 Published : Dec 12, 2025 04:35 pm IST,  Updated : Dec 12, 2025 04:35 pm IST

IPL 2026: आईपीएल के ऑक्शन की तारीख करीब आ रही है। टीमों ने अपनी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। चलिए आपको बताते हैं कि नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस का क्या हाल है।

hardik pandya and jasprit bumrah- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह Image Source : PTI

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के ऑक्शन की तैयारी अब करीब करीब आखिरी चरण में है। इस बीच आईपीएल की सबसे मजबूत और चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस की बात ना की जाए, ऐसा हो नहीं सकता। वैसे तो मुंबई की टीम अभी भी काफी मजबूत मानी जा रही है। टीम के पास प्लेइंग इलेवन बनाने वाले सभी खिलाड़ी मौजूद हैं। खास बात ये है कि टीम के पास पर्स में रकम काफी कम है। ऐसे में टीम अ​ब नीलामी के दौरान कम दाम पर मिलने वाले प्लेयर्स पर ही निशाना साध पाएगी। 

अर्जुन तेंदुलकर सहित इन प्लेयर्स को मुंबई ने छोड़ा

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने अर्जुन तेंदुलकर को एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रे​ड कर लिया है। अर्जुन की जगह टीम ने शार्दुल ठाकुर को अपने पाले में शामिल किया है। बाकी अगर टीम के उन खिलाड़ियों की बात की जाए, जिसे रिलीज किया गया है तो उसमें बेवॉन जेकब्स, कर्ण शर्मा, लिजार्ड विलियम्स, मुजीब उर रहमान, रीस टोप्ली, कृष्णन श्रीजित, सत्यानारायण राजू और विग्नेश पुतुर के नाम  शामिल हैं। 

इन प्लेयर्स पर निशाना साध सकती है टीम

मुंबई के पास वैसे तो एक कम्पलीट टीम है, लेकिन टीम को स्पिन के बारे में सोचने की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए साउथ अफ्रीका के लेफ्ट-आर्म स्पिनर जॉर्ज लिंडे, न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर के बारे में विचार किया जा सकता है। जॉर्ज लिंडे MI न्यूयॉर्क और MI केप टाउन के लिए खेलते हैं और अगर MI उन्हें उनके बेस प्राइस पर चुन लेता है तो उनके पास उन्हें लेने का पूरा मौका है। माइकल ब्रेसवेल एक और ऑप्शन हैं, लेकिन उनका बेस प्राइस Rs 2 करोड़ है, जो पांच बार के चैंपियन के लिए रुकावट बन सकता है। हालांकि, बेस प्राइस पर ब्रेसवेल एक बहुत अच्छा पिक है और अगर कोई टीम पैडल नहीं उठाती है तो MI उनके बारे में सोच सकता है। माइकल ब्रेसबेल अगर चले जाते हैं तो टीम शम्स मुलानी को अपने पाले में कर सकती है। वे केवल 30 लाख के बेस प्राइस पर उपलब्ध हैं। 

टीम के पास बचा पर्स: 2.75 करोड़ रुपए

बाकी स्लॉट: 5 (1 विदेशी)

मुंबई इंडियंस की मौजूदा टीम: हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, रयान रिकल्टन, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, शरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडे, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर। 

यह भी पढ़ें 

आईपीएल का हीरो, टीम इंडिया के लिए बन गया जीरो, जिद के आगे भी हार है

वैभव सूर्यवंशी का दुबई में आया तूफान, धुरंधर बल्लेबाज ने सेंचुरी ठोक रच दिया नया इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल