1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अपने मन के सेंटर पर दे पाएंगे IAS-IPS की परीक्षा, UPSC का दिव्यांगों को तोहफा

अपने मन के सेंटर पर दे पाएंगे IAS-IPS की परीक्षा, UPSC का दिव्यांगों को तोहफा

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Dec 12, 2025 04:15 pm IST,  Updated : Dec 12, 2025 04:15 pm IST

UPSC ने PwBD कैंडिडेट्स के लिए अहम फैसला लेते हुए अब सभी एग्जाम में दिव्यांग उम्मीदवारों को उनकी पसंद का एग्जाम सेंटर देने का ऐलान किया है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना झेलनी पड़े।

UPSC centre of choice- India TV Hindi
UPSC ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए बड़ा फैसला लिया। Image Source : PTI

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने दिव्यांगजनों के लिए अहम फैसला लिया है। UPSC ने ऐलान किया है कि अब से उनकी तरफ से आयोजित की जाने वाली सारी परीक्षाओं में दिव्यांग कैंडिडेट्स को उनकी पसंद का परीक्षा केंद्र अलॉट किया जाएगा। UPSC ने ये कदम दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम प्रोसेस को सुविधाजनक बनाने के मकसद से उठाया है। UPSC के मुताबिक, दिव्यांग कैंडिडेट्स को चलने-फिरने और परीक्षा के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाने में कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए तय किया गया कि Persons with Benchmark Disabilities कैटेगरी के हर कैंडिडेट को परीक्षा का वही केंद्र मिलेगा जिसे उसने आवेदन के वक्त चुना होगा।

डेटा के एनालिसिस के बाद लिया गया फैसला

UPSC के चेयरमैन अजय कुमार ने बताया कि पिछले 5 साल के एग्जाम सेंटर्स के डेटा के एनालिसिस में पाया गया कि दिल्ली, कटक, पटना और लखनऊ जैसे कुछ एग्जाम सेंटर बहुत जल्द ही क्षमता सीमा पर पहुंच जाते हैं। इससे Persons with Benchmark Disabilities वाले कैंडिडेट्स को असुविधा होती है और उन्हें अक्सर ऐसे परीक्षा केंद्र पर जाना पड़ता है जहां पहुंचना उनके लिए कठिन होता है।

दिव्यांगों को मिलेगा मनपसंद एग्जाम सेंटर

उन्होंने कहा कि इस नए फैसले के बाद अब हर Persons with Benchmark Disabilities कैंडिडेट को उसका पसंदीदा एग्जाम सेंटर मिल पाएगा। यह UPSC एग्जाम के दौरान दिव्यागों को अधिकतम सुविधा और सहजता देगा।

PwBD और नॉन-PwBD के बीच ऐसे होगा सेंटर्स का बंटवारा

फैसले को लागू करने के लिए UPSC ने साफ किया है कि हर परीक्षा केंद्र की मौजूदा क्षमता पहले Persons with Benchmark Disabilities और नॉन-PwBD दोनों उम्मीदवारों के लिए इस्तेमाल की जाएगी। लेकिन जैसे ही कोई परीक्षा केंद्र अपनी पूरी क्षमता पर पहुंच जाएगा, वह नॉन-PwBD कैंडिडेट्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा। हालांकि, PwBD उम्मीदवार, उसके बाद भी उस परीक्षा केंद्र को चुन पाएंगे। UPSC उस परीक्षा केंद्र की क्षमता बढ़ाकर यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी PwBD उम्मीदवार को उनकी पसंद का परीक्षा केंद्र ही मिले।

UPSC ही आयोजित करवाता है सिविल सेवा की परीक्षा

जान लें कि UPSC, देश में कई तरह की सरकारी सेवाओं की भर्ती परीक्षाएं करवाता है, जिनमें से प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा भी एक है। यह परीक्षा हर साल 3 फेज- Preliminary, Mains और Interview, में आयोजित होती है।

ये भी पढ़ें- 

'राजनीति में सफलता केवल भाषणों से नहीं, बल्कि...', बागी हुए उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के विधायक!

कौन हो सकता है यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष? सामने आया ये नाम, केंद्रीय नेतृत्व की भी है पहली पसंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत