Kanya Rashifal 12 December 2025: कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज चंद्रमा आपके प्रथम भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस कर सकते हैं। इस राशि के कुछ लोग आज के दिन योग-ध्यान करते भी देखे जाएंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को मेहनत आज जारी रखनी होगी। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं 12 दिसंबर 2025 का कन्या दैनिक राशिफल।
आज का कन्या राशिफल 12 दिसंबर 2025
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। आज माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन जायेंगे। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे, आपको ऐसा कर के अच्छा लगेगा। आज किसी बचपन के मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है, आप पुरानी बातों पर चर्चा करेंगे। आज कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज कारोबार में कुछ नया और अच्छा करने का मन करेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें: