1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को कुल्हाड़ी से काटा, जान बचाकर भागा तो दौड़ाकर मार डाला, इटावा का है मामला

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को कुल्हाड़ी से काटा, जान बचाकर भागा तो दौड़ाकर मार डाला, इटावा का है मामला

इटावा जिले में एक शख्स को उसकी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कुल्हाड़ी से काट डाला है। जब पति जान बचाकर भागा तो दोनों ने उसे दौड़ाकर कुल्हाड़ी से वार कर के मार डाला। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Wife and her lover murdered husband in up Etawah- India TV Hindi
Image Source : REPORTER इटावा में पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या।

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई है। जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। घर में सो रहे पति पर दोनों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए पति बरामदे की ओर भागा पर दोनों उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बरामदे में ही कुल्हाड़ी से एक दर्जन से अधिक बार वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान हो गया है।

क्या है पूरा मामला?

इटावा जिले में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया है। ये घटना थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ियापुर गांव की है। घटना के बाद आरोपित पत्नी और प्रेमी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मृतक रणवीर की वृंदावन की पूजा के साथ 2018 में शादी हुई थी। पूजा की दो साल की बेटी भी है जिसको लेकर पूजा प्रेमी के साथ फरार हो गई है।

मृतक के पिता ने क्या बताया?

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपनी बेटी को लेकर मौके से फरार हो गई। सुबह जब मृतक के पिता घर पहुंचे तो बेटे का खून से लथपथ क्षत-विक्षत शव देख बदहवास हो गए। ससुर ने बताया कि बहू ने पहले से ही मेरे बेटे की हत्या की साजिश रची हुई थी। क्योंकि मैं हर रात घर के बाहर सोता था, पर घटना की रात उसने मुझे सोने नहीं दिया। मेरे बेटे की हत्या करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस ने अब तक क्या एक्शन लिया?

इस घटना की सूचना मिलने पर ASP ग्रामीण श्रीशचंद, थाना प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया। पुलिस ने बरामदे में सब्जियों के पास खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि ये घटना जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर भरथना क्षेत्र की है। (रिपोर्ट: फारिक)

ये भी पढ़ें- पत्नी ने चाय बनाने से मना किया तो पति ने कर दी हत्या, ईंट और सब्बल से फोड़ा सिर

गाजियाबाद सुसाइड केस: जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही, 3 बेटियों का पिता फंसता जा रहा, जानें नया अपडेट