1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पत्नी ने चाय बनाने से मना किया तो पति ने कर दी हत्या, ईंट और सब्बल से फोड़ा सिर

पत्नी ने चाय बनाने से मना किया तो पति ने कर दी हत्या, ईंट और सब्बल से फोड़ा सिर

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 09, 2026 03:53 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 03:53 pm IST

यूपी के कानपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक पति शराब के नशे में घर आया था। उसने पत्नी से चाय और खाना बनाने को कहा। पत्नी द्वारा मना किए जाने पर उसने गुस्से में पत्नी के सिर पर सब्बल और ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

शराब के नशे में की पत्नी की हत्या।- India TV Hindi
शराब के नशे में की पत्नी की हत्या। Image Source : REPORTER INPUT

कानपुर: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में एक बार फिर घरेलू हिंसा और शराब की लत ने एक निर्दयी हत्या को जन्म दिया है। कानपुर साउथ जोन के बर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कर्रही गांव में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। यह घटना इतनी खौफनाक है कि सुनकर रूह कांप जाती है।

शराब के नशे में घर आया था पति

ये मामला तब सामने आया जब कर्रही इलाके के इस छोटे से गांव में रहने वाले एक परिवार में रात के समय भयंकर विवाद हुआ। आरोपी पति शराब के नशे में घर लौटा था। उसने अपनी पत्नी से चाय और खाना बनाने की मांग की, लेकिन पत्नी ने थकान या किसी अन्य कारण से मना कर दिया। यह छोटी-सी बात नशे के आग में घी का काम कर गई। गुस्से में आया पति पहले तो गाली-गलौज करने लगा, फिर विवाद हाथापाई में बदल गया।

ईंट और सब्बल से किया हमला

नशे की हालत में पूरी तरह बेकाबू हो चुके आरोपी पति ने घर में मौजूद सब्बल (लोहे की सलाख) और ईंट को हथियार बना लिया। उसने पत्नी के सिर पर बेरहमी से कई वार किए। वार इतने जोरदार थे कि पत्नी के सिर में गहरे घाव हो गए और वह मौके पर ही दम तोड़ गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को वहीं छोड़ दिया और खुद घर के बाहर बैठ गया। वह काफी देर तक वहां बैठा रहा, जैसे कि उसे अपनी की गई वारदात का एहसास ही नहीं हो रहा हो।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बर्रा पुलिस मौके पर पहुंची। कानपुर साउथ जोन के डीसीपी दीपेंद्रनाथ चौधरी ने मामले की पुष्टि की और बताया कि पुलिस ने घटना की जानकारी के बाद तुरंत जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, जहां से सबूत जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच से हत्या के तरीके और हथियारों की पुष्टि होगी।

आरोपी पति को हिरासत में लिया

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पहले भी शराब के कारण घर में झगड़े करता था। परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों से भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं। यह देखा जा रहा है कि क्या घरेलू हिंसा के कोई पुराने मामले दर्ज थे या नहीं। (इनपुट- अनुराग श्रीवास्तव)

यह भी पढ़ें-

"मुसलमान तीन तरह के होते हैं, जूता मारने वाला सिर्फ मजलिस में मिलता है", AIMIM नेता तौकीर निजामी का विवादास्पद बयान

गाजियाबाद सुसाइड केस: जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही, 3 बेटियों का पिता फंसता जा रहा, जानें नया अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।