A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में दिल दहलाने वाला हादसा: फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 3 की मौके पर ही मौत, कई लोग घायल

गाजियाबाद में दिल दहलाने वाला हादसा: फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 3 की मौके पर ही मौत, कई लोग घायल

गाजियाबाद में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। एक फैक्ट्री में सुबह-सुबह बॉयलर फटने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल भी हैं।

बॉयलर फटने से 3 लोगों की मौत।- India TV Hindi
Image Source : ANI बॉयलर फटने से 3 लोगों की मौत।

दिल्ली करीब बसे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आ रही है। गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जिले के एसीपी ज्ञान प्रकाश ने बताया- "आज इस फैक्ट्री में बॉयलर फटने की घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई।" आइए जानते हैं इस हादसे के बारे में...

कई लोग घायल भी

दरअसल, बॉयलर फटने की ये घटना गाजियाबाद जिले के भोजपुर थाना इलाके में हुई है। ये हादसा एक पेपर मिल में हुआ है। गाजियाबाद के ACP ज्ञान प्रकाश राय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जिले में स्थित फैक्ट्री में बॉयलर फटने की ये घटना शुक्रवार को सुबह-सुबह हुई है। इस हादसे में तीन लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। ACP ज्ञान प्रकाश ने कहा है कि इस हादसे के मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

50 फीट दूर जा गिरे मजदूर

अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब छह बजे की है जब मजदूर मिल में काम कर रहे थे। पुलिस के एक सूत्र ने कहा, ‘‘अचानक बॉयलर में विस्फोट हो गया, जिससे तीनों मजदूर उछलकर 50 फीट दूर जा गिरे। तीनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शव क्षत-विक्षत हो गए।"

मृतकों की पहचान आई सामने

गाजियाबाद के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया- ‘‘मृतकों की पहचान योगेंद्र, अनुज और अवधेश के रूप में हुई है। फैक्टरी मालिक अवनीश मोदीनगर में रहते हैं। फैक्ट्ररी में लेमिनेशन पेपर बनाया जाता है। मृतक मजदूरों के परिजन मौके पर पहुंच गये हैं और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।’’ (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- UP: नाइट ड्यूटी के लिए गई युवती का संदिग्ध हालत में मिला शव, गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर किया पथराव

यूपी के इस जिले में 4 दिनों के लिए धारा 163 लागू, जानें क्यों लिया गया ये फैसला