1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के कानपुर में खौफनाक वारदात, छेड़छाड़ के केस के बाद युवती की हत्या, शव को बुलंदशहर में फेंका

यूपी के कानपुर में खौफनाक वारदात, छेड़छाड़ के केस के बाद युवती की हत्या, शव को बुलंदशहर में फेंका

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कानपुर से युवती का अपहरण किया गया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवती के शव को बुलंदशहर में फेंक दिया गया।

Kanpur girl kidnapped shot dead- India TV Hindi
Image Source : PEXELS/ANI सांकेतिक फोटो।

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से युवती की हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई है। ये सनसनीखेज मामला कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र का है। यहां से लापता हुई एक युवती की बेरहमी से कर दी गई है। आरोप है कि युवती का अपहरण कर गोली मारकर हत्या कर दी गई और शव को बुलंदशहर में फेंक दिया गया। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। अब तक पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में विस्तार से।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही इलाके में रहने वाली युवती अपनी मां के साथ रहती थी। जानकारी के मुताबिक, युवती ने कुछ समय पहले आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद 25 मई को युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर बर्रा थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले में पुलिस की पूछताछ के दौरान उन्नाव के एक निजी अस्पताल से जुड़े एम्बुलेंस चालक ने हत्या की वारदात कबूल कर ली है। वहीं, मामले में नामजद अस्पताल संचालक ने भी थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है।

युवती ने छेड़छाड़ का केस किया था

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। युवती ने कुछ समय पहले आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। अब इस मामले में हत्या का खुलासा होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर उन्नाव के एक निजी अस्पताल से जुड़े एम्बुलेंस चालक विवेक पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में चालक ने युवती की हत्या कर शव बुलंदशहर में फेंके जाने की बात स्वीकार की है।

दूसरे आरोपी ने किया सरेंडर

मामले में नामजद उत्तम हॉस्पिटल के संचालक देवकांत उत्तम ने भी थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। युवती के शव की बरामदगी के लिए कानपुर पुलिस की एक टीम बुलंदशहर रवाना हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि शव बरामद होने और जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। (रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र शुक्ला)

ये भी पढ़ें- पति के साथ मिलकर प्रेमी को ग्राइंडर से काटकर मार डाला, शव को बोरे में भरकर जंगल में जलाया, यूपी में खौफनाक वारदात

कौन है फर्जी बाबा अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास? जिसे महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार