1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कौन है फर्जी बाबा अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास? जिसे महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार

कौन है फर्जी बाबा अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास? जिसे महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jun 03, 2026 02:18 pm IST,  Updated : Jun 03, 2026 02:30 pm IST

मथुरा में एक स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु को महिलाओं को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाने, उनके साथ रेप करने और उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान ओडिशा के अभिषेक मिश्रा के रूप में हुई है।

फर्जी बाबा अभिषेक मिश्रा - India TV Hindi
फर्जी बाबा अभिषेक मिश्रा Image Source : REPORTER

मथुरा पुलिस ने फर्जी बाबा अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास को महिलाओं का शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 29 साल के अभिषेक मिश्रा ने शादी, आध्यात्मिक मार्गदर्शन और बेहतर करियर के मौकों का वादा करके युवतियों को अपने जाल में फंसाया। यह मामला तब सामने आया जब पीड़ितों में से एक छत्तीसगढ़ की 22 साल की BSc नर्सिंग की छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई। उसने 25 मई को गोवर्धन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी मिश्रा पर रेप का केस दर्ज किया गया है।

रेप के बाद अश्लील तस्वीरें भी खींचता था 

पुलिस का आरोप है कि अभिषेक अपने नकली आध्यात्मिक वीडियो के ज़रिए महिलाओं को अपने जाल में फंसाना शुरू करता था और फिर उन्हें अपने परिवारों से रिश्ते तोड़ने और उसके साथ रहने के लिए मजबूर करता था। एक समय तो ऐसा भी आया जब मथुरा में उसके घर पर करीब 24 युवक-युवतियां एक साथ रह रहे थे। लड़कियों का ब्रेनवॉश करने के बाद वह उन्हें 'गांधर्व विवाह' (प्रेम विवाह) करने का प्रस्ताव देता था। पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि अभिषेक ने उसे दूध पीने को दिया। दूध पीते ही पीड़िता बेहोश हो गई और कथित तौर पर उसने ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने महिला की अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए।

कौन है अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास

दरअसल अभिषेक मिश्रा ने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया हुआ है। साल 2016 से 2020 के बीच आईआईटी रुड़की में पढ़ने वाला अभिषेक मिश्रा आईआईटी का टॉपर था। IIT रुड़की पासआउट करने के बाद अभिषेक मिश्रा ने मुंबई में एक प्राइवेट नाम की कंपनी में तकरीबन 15 से 20 लाख रुपये की सालाना नौकरी की। कंपनी में साल 2020 से 2021 तक अभिषेक मिश्रा ने नौकरी की। अभिषेक मिश्रा पर आरोप है कि वह लड़कियों के साथ गंधर्व विवाह करता था और उसके बाद उनका शारीरिक शोषण भी करता था।

फर्जी बाबा लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए खुद को भगवान श्री कृष्ण का अवतार बताता था। इतना ही नहीं पीड़िताओं के सामने वह यह भी दावा करता था कि राधा कुंड में राधा रानी खुद उनसे बात करती हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आदिकर्ता नारायण दास के संपर्क में जो लड़कियां थी उनमें से अधिकतर लड़कियां काफी पढ़ी-लिखी और अच्छी और बड़ी कंपनियों में काम करने वाली थी। अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास मथुरा के राधा कुंड इलाके में साल 2023 से रह रहा था। अभिषेक मिश्रा उड़ीसा का रहने वाला है और पुलिस के संपर्क में आई अधिकतर पीड़िताएं छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।