1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 13 साल के छात्र ने ऑनलाइन गेम में गंवा दिए पिता के 14 लाख रुपये, फांसी लगाकर दी जान

13 साल के छात्र ने ऑनलाइन गेम में गंवा दिए पिता के 14 लाख रुपये, फांसी लगाकर दी जान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 13 साल के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी है। जानकारी के मुताबिक, छात्र ने पिता के बैंक खाते से 14 लाख रुपये ऑनलाइन गेम में गंवा दिए थे।

lucknow student online gaming suicide- India TV Hindi
Image Source : REPORTER लखनऊ में छात्र ने की आत्महत्या।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऑनलाइन गेम फ्री फायर का खौफनाक असर देखने को मिला है। एक 13 साल के छात्र ने पिता के बैंक खाते से 14 लाख रुपये गेम में गवां दिए। रकम गेम में हारने के बाद बच्चा घबरा गया। इसके बाद छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी है। ये घटना मोहनलालगंज क्षेत्र के धनुवासाड़ गांव की है। बैंक से रकम गायब होने की जानकारी पर इस घटना का राज खुला।

बेटे को आज तक कभी डांटा भी नहीं- पिता

राजधानी लखनऊ में ऑनलाइन गेम फ्री फायर में 14 लाख रुपये गवांने के बाद नाबालिग छात्र द्वारा फांसी लगाकर जान देने के मामले को जानकर हर कोई हैरान है। मृतक छात्र के पिता सुरेश यादव ने कहा है कि मैंने अपने बेटे को आज तक कभी डांटा भी नहीं। 2 साल पहले जमीन बेटी थी उसके 14 लाख रुपये बैंक खाते में पड़े हुए थे।

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

मृतक छात्र के पिता ने बताया है कि जब वह दवा लेने के लिए बैंक से 20000 रुपये निकालने गए तो पता चला अकाउंट में पैसे ही नहीं हैं। पिता ने बताया- "उसके बाद भी मैंने बेटे को डाटा नहीं। बेटा कोचिंग गया हुआ था, वहां गया, मैंने पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद बेटे के दोस्त और कोचिंग में टीचर ने जब उससे पूछा तो उसने पूरी बात बताई।

पिता ने बेटे से क्या कहा था?

मृतक छात्र के पिता सुरेश यादव ने बताया- "मैंने बेटे से सिर्फ कहा था कि बेटा आज तुम्हारी वजह से मेरे पास पैसा नहीं है दवा लानी थी। मेरी ये बात हुई थी, मैंने डाटा भी नहीं था और इसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मोबाइल में गेम खेल रहा था और गेम में खाते में जो 14 लाख रुपए थे, वह हार गया था।"

ये भी पढ़ें- यूपी के मेरठ में एनकाउंटर, हत्या के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, एक बदमाश हुआ घायल

गोरखपुर में पशु तस्करों ने छात्र की बेरहमी से की हत्या, ग्रामीणों के बवाल में SP घायल; CM ने दिए सख्त निर्देश