प्रयागराज मे साउथ मलाका मे घर के अंदर हुई चार हत्याओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जो खुलासा हुआ है वो भी चौंकाने वाला है। दरअसल, इस हत्याकांड की साजिश वीरेंद्र वैश्य के छोटे बेटे अभिषेक ने ही रची थी। इसके लिए उसने अपने दोस्त सनी गुप्ता को तैयार किया था। प्लान ये था कि मां बाप और बहन की हत्या करके जेवर अपने कब्जे में लेना था। सनी और अभिषेक ने मिलकर पहले वीरेंद्र वैश्य के सिर पर हमला करके उसको मौत के घाट उतारा फिर उसकी पत्नी अनीता को मारा और फिर बेटी मीनाक्षी को सीढ़ियों पर हमला करके उसकी हत्या की।
अभिषेक की कैसे हुई हत्या?
तीनों की हत्या के बाद आरोपी सनी और अभिषेक नीचे दुकान पर आये और करीब एक किलो सोने चांदी के जेवरात का बंटवारा करने लगे। इसी बंटवारे को लेकर दोनों मे बहस हुई और सनी ने रॉड से अभिषेक के सिर पर वार करके उसको मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने जेवारत लेकर अपनी दुकान मे छुपा दिया।
पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
चारों की हत्या के बाद आरोपी सनी पूरी रात उसी घर पर ही रुका रहा। पहले उसने खून साफ किया। फिर बॉडी को अलग-अलग कपड़ों और गद्दों से लपेट कर पूरे घर की धुलाई की। हत्या का शक जेल मे बंद भाई और उसकी पत्नी पर जाए, इसके लिए अभिषेक ने पहले ही एक दफ्ती पर बंटी, बबली, बहु ने मारा ये लिख दिया ताकि पुलिस गुमराह हो जाए।
कैसे हुआ हत्याकांड का खुलासा?
इस वारदात का पता चलने पर पुलिस ने बारीकी से जांच की, CCTV फुटेज खंगाली और मोबाइल की कॉल डिटेल से उन्हें अभिषेक और सनी की बातचीत होने का पता चला। पुलिस ने सनी से जब कड़ाई से पूछताछ की तो वो टूट गया और उसने सारी वारदात सिलसिवार तरीके से पुलिस को बता दी। पुलिस ने उसको गिरफ्तार करके करोड़ों के जेवरात बरामद कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया है कि अभिषेक कर्जे में था और माता-पिता उसको जायदाद से भी बेदखल करने वाले थे। इसी वजह से उसने ये प्लान बनाया था। वहीं, अभिषेक को उसी के दोस्त सनी ने जेवरात कम देने पर मारा। उसने सोचा कि जो अपने मां-बाप का नहीं हुआ वो मेरा क्या होगा। इसलिए ये बाद मे भी जेवर नहीं देगा।
दो SI को सस्पेंड किया गया
वहीं, इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने दो SI को सस्पेंड भी किया है। इस केस को सॉल्व करने के लिए पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार की पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत की जिसमें एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा, DCP सिटी मनीष शांडिल्य और ACP रवि गुप्ता शामिल थे। (रिपोर्ट: इमरान लईक)
ये भी पढ़ें- प्रयागराज में बंद कमरे से 4 शव बरामद, मां-बाप और बेटी की हत्या; जांच में जुटी पुलिस
संभल से हुआ गायब, दिल्ली में पेड़ से लटकी मिली बच्चे की लाश; पिता को बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का शक